Betul Samachar: बैतूल में 48 एल्डरमेन को नियुक्ति पत्र का इंतजार, वेरिफिकेशन के बाद मिलेंगे नियुक्ति पत्र

प्रत्येक एल्डरमेन को प्रतिमाह मिलेगा निश्चित मानदेय

Betul Samachar: बैतूल। जिले की नगर पालिकाओं और नगर परिषदों में हाल ही में घोषित किए गए एल्डरमेन फिलहाल औपचारिक नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। नामों की घोषणा के बाद जहां एक ओर स्वागत और बधाई का दौर जारी है, वहीं बताया जा रहा है कि प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने में अभी करीब दो सप्ताह का समय लग सकता है जिसके पूर्ण होने के बाद ही एल्डरमेनों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।

हालांकि प्रशासनिक सत्र पर पूरी रफ्तार के साथ कागजी कार्यवाही की जा रही हैं। इधर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने भी सभी मनोनीत एल्डरमेन से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। राजनीतिक हलकों में इसे संगठन के अनुभवी चेहरों को जिम्मेदारी देने की पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Also Read: Betul News: महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी में बैतूल से एक भी पदाधिकारी नहीं 

प्रशासनिक(पुलिस) वेरिफिकेशन के बाद मिलेगी नियुक्ति

 प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की 4 नगर पालिकाओं में 24 और 6 नगर परिषदों में 24, इस तरह कुल 48 एल्डरमेन नामांकित किए गए हैं। हालांकि, अभी ये सभी औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण नहीं कर पाए हैं। इसकी मुख्य वजह प्रशासनिक (पुलिस) वेरिफिकेशन की प्रक्रिया है, जो अनिवार्य रूप से पूरी की जा रही है।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी बैतूल, नवनीत पांडेय ने बताया कि सभी नामांकित एल्डरमेन का नियमानुसार वेरिफिकेशन शुरू कर दिया गया है। यह प्रक्रिया जिले की सभी नगर पालिकाओं और परिषदों में एक साथ चल रही है। वेरिफिकेशन पूर्ण होने के बाद संबंधित रिपोर्ट कलेक्टर के माध्यम से शासन को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर नियुक्ति पत्र जारी होंगे।

Also Read: Betul Weather News: वीडियो: तेज हवा के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि, मुलताई में कश्मीर जैसा नजारा,

विकास कार्यो को मिलेगी दोगुनी रफ्तार

दरअसल, एल्डरमेन की नियुक्ति एक तय प्रक्रिया के तहत होती है। विकास एवं आवास विभाग द्वारा पार्टी संगठन की सिफारिश पर अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को इस पद के लिए चुना जाता है। नगर प्रशासन का अनुभव रखने वाले नेताओं को प्राथमिकता दी जाती है, जिससे स्थानीय निकायों के कार्यों में बेहतर मार्गदर्शन मिल सके।

प्रक्रिया में समय लगने के चलते फिलहाल एल्डरमेन केवल नामांकित हैं, लेकिन आधिकारिक रूप से कार्य प्रारंभ नहीं कर पाए हैं। अनुमान है कि अगले दो सप्ताह में सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद वे अपना पदभार ग्रहण कर लेंगे। माना जा रहा है कि एल्डरमेन के अस्तित्व में आने के बाद सभी पालिकाओं और परिषदों में विकास दोगुनी रफ्तार से किये जायेंगे । इसका सीधा फायदा आम नागरिकों को होगा।

गौरतलब है कि एल्डरमेन को उनके कार्य के बदले शासन स्तर पर मानदेय भी प्रदान किया जाएगा। हालांकि इसकी राशि शासन द्वारा तय की जाएगी। कुल मिलाकर, बैतूल जिले में स्थानीय निकायों की राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था में इन एल्डरमेन की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिनके सक्रिय होने के बाद विकास कार्यों में नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button