Betul Weather News: वीडियो: तेज हवा के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि, मुलताई में कश्मीर जैसा नजारा,

Betul Weather News: मुलताई। नगरीय क्षेत्र में शनिवार को मौसम में आए बदलाव के चलते तेज हवाओं के साथ तेज बारिश हुई।वही ओले भी बरसे। शुक्रवार रात में हुई बारिश के चलते शनिवार को सुबह से आसमान में बादल का डेरा बना हुआ था। वही सुबह 9 बजे के बाद आसमान साफ हो गया था और धूप निकल गई थी।

लेकिन दोपहर 3 बजे से पुनः आसमान में काले बादल छा गए।साथ ही हल्की बूंदा बांदी हुई लेकिन दोपहर पौने चार बजे अचानक तेज हवाओं का दौर प्रारंभ हुआ। वही तेज बारिश के साथ लगभग दस मिनट तक आंवले के आकर के ओले बरसे। वही तेज हवाओं की चपेट में आने से मकानों के सामने लगे टीन के छप्पर भी उड़कर क्षतिग्रस्त हो गए। ग्रामीण अंचल में भी ओलावृष्टि हुई।
ग्राम परमंडल निवासी सुरेश हारोडे ने बताया शनिवार शाम 4 बजे के दरमियान तेज बारिश के साथ लगभग आधा घंटा ओलावृष्टि हुई।आंवले के आकर के ओले गिरने से रोड ,और मकानों के सामने आंगन में बर्फ की चादर बिछ गई थी। इससे नजारा कश्मीर जैसे दिखाई दे रहा था।तेज हवा के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि से
जिन किसानों के खेत में गेहूं की फसल खड़ी है और खेत में ही काट कर रखी है।उन्हें नुकसान हुआ है।हालांकि बीते एक सप्ताह से मौसम के मिजाज में आए परिवर्तन के चलते अधिकांश किसानों ने गेहूं की फसल की कटाई कर दावन कर ली।लेकिन 20 प्रतिशत किसानों के खेत कटाई नहीं होने से गेहूं की फसल खड़ी है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें
👇https://chat.whatsapp.com
बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com




