Betul Samachar: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के प्रयासों से बैतूल आईटीआई में निर्माण कार्यों के लिए 14.11 करोड़ स्वीकृत 

60- 60 सीटर बालक – बालिका छात्रावासों सहित 6 ट्रेड शेड भवन का होगा निर्माण

Betul Samachar: बैतूल। आदिवासी बाहुल्य बैतूल जिले में तकनीकी शिक्षा को सुविधा संपन्न बनाने के लिए ठोस प्रयास करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल की विशेष पहल पर जिला मुख्यालय बैतूल स्थित शासकीय आईटीआई सहित शासकीय एकलव्य महिला आईटीआई कोसमी में भिन्न निर्माण कार्यों के लिए मध्यप्रदेश शासन तकनीकि शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग द्वारा विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 14 करोड़ 11 लाख पांच हजार रुपए स्वीकृत किए हैं।

शासकीय आई टी आई बैतूल और शासकीय एकलव्य महिला आई टी आई कोसमी के छात्र-छात्राओं को तकनीकि शिक्षा और आवासीय सुविधाओं की उपलब्धता की चिंता करते हुए श्री खंडेलवाल ने बालक और बालिका छात्रावासों सहित ट्रेड शेड भवन निर्माण के लिए उक्त राशि स्वीकृत करवाई है।

2 छात्रावास, 6 ट्रेड शेड भवन का होगा निर्माण

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक के विशेष प्रयासों से मध्य प्रदेश शासन तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग द्वारा व्यावसायिक प्रशिक्षण का सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार अंतर्गत बैतूल आईटीआई में 60 सीटर छात्रावास निर्माण के लिए 3 करोड़ 41 लाख 58 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की है। इसके साथ ही शासकीय एकलव्य महिला आईटीआई कोसमी बैतूल में 60 सीटर बालिका छात्रावास निर्माण के लिए 3 करोड़ 42 लाख 79 हजार रुपए तथा 6 ट्रेड शेड भवन निर्माण के लिए 7 करोड़ 26 लाख 68 हजार की राशि स्वीकृत की ।

उल्लेखनीय है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष,बैतूल विधायक की पहल पर आई टी आई बैतूल में तकनीकि शिक्षा लेने वाले सुदूर ग्रामीण अंचलों और दूरदराज के छात्र छात्राओं को आवासीय सुविधा मिलेगी। जिला मुख्यालय बैतूल में संचालित आई टी आई में छात्रावास भवन नहीं होने से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे किराए से मकान लेकर तकनीकी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

परिसर में 60 सीटर सर्वसुविधा युक्त बालक छात्रावास का निर्माण होने से छात्रों को आई टी आई परिसर में ही आवासीय सुविधा मिलेगी। इंडस्ट्रियल एरिया कोसमी बैतूल में संचालित शासकीय एकलव्य महिला आईटीआई में 120 सीटर बालिका छात्रावास पूर्व से निर्मित है। आईटीआई में छात्राओं की दर्ज संख्या अधिक होने से छात्राओं द्वारा लंबे समय से एक और छात्रावास निर्माण की माँग की जा रही थी। जिसे गंभीरता से लेकर श्री खंडेलवाल ने कोसमी आई टी आई परिसर में 60 सीटर बालिका छात्रावास निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करवाई है।

छात्रावासों का निर्माण ऐसे छात्र छात्राओं के लिए लाभकारी सिद्ध होगा जो ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों से आकर तकनीकी शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, लेकिन आवासीय सुविधा के अभाव में कठिनाइयों का सामना करते हैं। छात्रावास बनने से विद्यार्थियों को सुरक्षित और सुलभ रहने की सुविधा मिलेगी, जिससे उनकी पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी। महिला आईटीआई में नए ट्रेड भवनों के निर्माण से नए ट्रेड प्रारंभ होंगे जिससे छात्राओं के लिए तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर खुलेंगे और उन्हें विभिन्न व्यावसायिक कौशलों में प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button