Guftgu : गुफ्तगू: पहले कपड़े फटने की चर्चा, अब नेता जी ने टी शर्ट चोरी कर घिरे

Guftgu: राजनीति में नेताजी के भाषणों की गूंज तो अक्सर सुनाई देती है, लेकिन इस बार मामला कुछ अलग है। शहर में वायरल हो रही एक तस्वीर और उसके साथ चल रही चर्चाओं ने एक विपक्षी पार्टी के एक चर्चित नेता जी को गुफ्तगू का विषय बना दिया है। तस्वीर में एक मेगा मार्ट के भीतर एक व्यक्ति के हाथ में कपड़े नजर आ रहे हैं और सामने सुरक्षाकर्मी भी दिखाई दे रहा है।

दावा किया जा रहा है कि मामला टी-शर्ट चोरी से जुड़ा है। मजेदार यह कि चर्चाओं में नेताजी की पहचान जिला पदाधिकारी और पार्टी प्रमुख के खासमखास के रूप में कराई जा रही है। जो नेताजी मंचों से ईमानदारी, संस्कार और जनता की सेवा की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, उन्हीं को लेकर अब सोशल मीडिया पर सवालों और तंज की बौछार है। गुफ्तगू के बाजार में नेताजी का एक पुराना किस्सा भी फिर ताजा हो गया है।

चर्चाओं के मुताबिक, यही नेताजी कभी अपनी ही पार्टी के एक पार्षद के साथ नागपुर के गंगा-जमुना इलाके में हुए विवाद में मारपीट का शिकार हुए थे और नौबत कपड़े फटने तक पहुंच गई थी।

अब नई वायरल तस्वीर ने पुराने किस्से को ऐसा जोड़ दिया कि शहर में चुटकुले चल पड़े हैं कि पहले कपड़े फटने की चर्चा, अब कपड़ों की दुकान में चर्चा! जनता भी पूछ रही है कि नेताजी, राजनीति में ‘सेवाÓ’ का यह कौन सा नया मॉडल है? और कांग्रेस के संस्कारों पर भाषण देने वाले नेताजी को लेकर लोग बस इतना कह रहे हैं कि बोलते कुछ हैं, करते कुछ हैं… आखिर यह कौन सा राजनीतिक संस्कार है?

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button