Betul News: Video: शादी में विवाद के बाद युवक ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत

आक्रोशित परिजनों ने थाना घेरा, पुलिस दे रही समझाइश

Betul News: शाहपुर। मंगलवार को शाहपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां शादी समारोह में हुए विवाद के बाद एक युवक ने खुद को आग लगा ली,इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई और गुस्साए परिजनों ने थाने का घेराव कर दिया,मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के जामपानी गांव का है।

जानकारी के मुताबिक सोहागपुर ढाना निवासी 22 वर्षीय देवेश वर्मा शादी समारोह में शामिल होने यहां पहुंचा था,इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया,विवाद के बाद युवक घर लौटा और गुस्से में आकर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली,गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल बैतूल लेकर पहुंचे,जहां से हालत नाजुक होने पर भोपाल रेफर किया गया। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए शाहपुर थाने का घेराव कर दिया है। परिजन दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। फिलहाल पुलिस मामले को शांत कराने में जुटी हुई है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button