Betul News : ताप्ती क्षेत्र में बड़ी भूगर्भीय हलचल, चट्टानों से खिसक रहे पत्थर

Betul News: Major geological movement in Tapti area, stones slipping from rocks

चट्टान की चपेट में आने से बाल-बाल बची यात्री बस, हो सकता था बड़ा हादसा

Betul News : (बैतूल/खेड़ीसांवलीगढ़)। जिले की ताप्ती सीमा में स्थित बड़ी चट्टनों के असमय खिसकने से क्षेत्र के लोगों में भय व्याप्त है। ताप्ती क्षेत्र में जिस तरह से असमय भूगर्भीय हलचल हो रही है, इससे विशेषज्ञ भी चौकन्ने हो गए हैं। शुक्रवार सुबह भी डोक्या और कोटमी गांव के बीच भूगर्भीय हलचल के कारण बड़ी चट्टान सड़क पर आ गिरी। इसी समय यहां से एक यात्री बस गुजर रही थी, लेकिन बस चालक की सक्रियता के कारण बस चट्टान से नहीं टकराई, अन्यथा खाई में बस गिरने से बड़ा हादसा होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता था। यह पहला मौका नहीं है जब ताप्ती क्षेत्र के आसपास इस तरह की हलचल हो रही है।

बैतूल जिला भी भूकंप के लिए प्रदेश के अन्य जिलों की तरह चिन्हित है। हालांकि यहां बड़े झटके महसूस नहीं किए गए, लेकिन अन्य जगह आए भूकंप से यहां पर भी कंपन महसूस हो चुका है, इसलिए लोगों का आहट और भूगर्भीय हलचल से चौकना लाजमी है। जानकार बताते हैं कि ताप्ती क्षेत्र में भूगर्भीय हलचल तेज हो रही है। हालांकि इसके कारण स्पष्ट नहीं है। ताप्ती क्षेत्र के कई गांवों में हालात यह है कि अक्सर जमीन से गड़गड़ाहट की आवाज आने से ग्रामीण भयभीत हो जाते हैं। ताप्ती किनारे बसे डोक्या और कोटमी के ग्रामीणों को तो अक्सर इस तरह की गड़गड़ाहट की आवाज सुनने की आदत पड़ गई है।

धमाकों से लोग परेशान (Betul News)

Betul News : ताप्ती क्षेत्र में बड़ी भूगर्भीय हलचल, चट्टानों से खिसक रहे पत्थर

डोक्या और कोटमी के ग्रामीणों की माने तो पहाड़ी क्षेत्र में अक्सर धमाके जैसी आवाज सुनने को मिलती है। कभी तो जमीन भी हिलते दिखाई देती है। इससे लोग भयभीत हो जाते हैं। शुक्रवार को भी सुबह डोक्या और कोटमी के ग्रामीणों ने भूगर्भीय हलचल देखी। कुछ देर तक धमाके जैसे कंपन हुआ। इससे लोग भयभीत हो गए। कुछ देर बात भूगर्भीय हलचल बंद हो गई तो ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। हालांकि इस हलचल से नुकसान को लेकर ग्रामीण असहज थे। अन्य बार की तरह इस बार भी इसे सामान्य प्रक्रिया मानकर अपने कामकाज में लग गए।

चट्टन गिरने से यात्री बस बची, विभाग भी बेपरवाह

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दादू ढाना से सोनाझर से होते हुए डोक्या-कोटमी पहुंच मार्ग पर हुई भूगर्भीय हलचल का असर बड़ी चट्टान खिसकने के रूप में सामने आया है। डोक्या और कोटमी पहुंच मार्ग पर अचानक बड़ी चट्टान खिसकते हुए सड़क पर आ गिरी। इसी दौरान एक यात्री बस यहां पहुंचने ही वाली थी, लेकिन चालक कन्हैया नवरे ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बड़े हादसे को टाल दिया। यात्रियों ने भी चालक की खूब प्रशंसा की।

उनका कहना था कि यदि चालक सूझबूझ का परिचय नहीं देता तो बड़ा हादसा हो सकता था। बड़ी चट्टान को हेल्पर और अन्य लोगों ने मार्ग से अलग किया, तब बस आगे की ओर रवाना हुई। क्षेत्र के लोग भी कई बार लोक निर्माण विभाग और प्रधानमंत्री सड़क योजना के अधिकारियों से गेबरियन जाली लगाने की मांग कर चुुके हैं, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button