Betul Politics : बह्मा का संगीन आरोप- फर्जी सहमति पत्र लगाने से कटी टिकट

Betul Politics : Bahama's serious allegation - ticket canceled due to fake consent letter

बोले- यदि 50 करोड़ में बिक गया होता तो मिल जाती टिकट, कमलनाथ से मिलने भोपाल गए (Betul Politics)

Betul Politics : (बैतूल)। सीटिंग एमएलए होने के बावजूद अपना नाम काटे जाने से नाराज घोडाडोंगरी विधायक बह्मा भलावी सोमवार को अपने चुनिंदा समर्थकों के साथ मोर्चा लेकर भोपाल कूच कर गए हैं। वहां बह्मा अपनी टिकट काटे जाने को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से मिलकर उन्हें धन्यवाद देंगे । उम्मीद के बावजूद अपनी टिकट काटे जाने के पीछे ब्रम्हा ने स्थानीय कांग्रेसियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस में आदिवासी विधायकों का शोषण हो रहा है। उन्होंने भोपाल रवाना होने से पहले कहा कि 15 अक्टूबर तक सूची में उनका नाम था, अचानक नाम कट गया।

मुझे इस बात का अहसास है कि मैं एक ईमानदार एमएलए था और पांच वर्षों में क्षेत्र में पूरा समय दिया । उन्होंने कहा कि मुझे यह भी पता चला है किसी ने मेरा फर्जी सहमति पत्र बनाकर लगा दिया था, इसकी जानकारी लेने में कमलनाथ से मिलने जा रहा हूूं, उनसे मिलने सभी निर्वाचित सदस्य भी मेरे साथ है। अपनी टीस जाहिर करते हुए उन्होंने कांग्रेस के प्रति अपनी निष्ठा और ईमानदारी का सबूत देते हुए बताया कि 31 दिसम्बर 2018 को उनके पास भाजपा के नेता आये थे और कहा था कि 50 करोड़ नकद के अलावा कैबिनेट मंत्री का पद और भोपाल या इन्दौर में फ्लेट तुम्हे दिया जाएगा, तो उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने मुझे आशीर्वाद स्वरूप अपना जन समर्थन दिया है।

जंगल मे रहने वाला एक छोटे से कार्यकर्ता को साहब ने टिकट दिया है अगर दस अरब भी दोंगे तो मैं बिकने वाला नहीं हूं। यहां टिकिट काट दिए जाने के बाद ऐसा लग रहा है कि मुझे ईमानदारी का फल मिला है शायद बेईमान होता तो शायद मेरी टिकट नहीं कटती। इस मामले को लेकर एकबार फिर ब्रम्हा से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button