Today Betul News: शुभारंभ हेरीटेज को बेहतरीन प्रतिसाद, हाथों हाथ ले रहे लोग, 15 बैंक खुद ऋण देने को तैयार, अब तक हुई 30 बुकिंग
Today Betul News: Excellent response to Shubharam Heritage, people are accepting it, 15 banks themselves are ready to give loan, 30 bookings done so far

Today Betul News:(बैतूल)। यदि आप शहर के कोलाहल भरे वातावरण से परेशान हो गए है तो एक बार जरूर टिगरिया-जामठी रोड पर शुभारंभ हेरीटेज के फेस-1 कालोनी का अवलोकन कर सकते है। यहां के शांत वातावरण में रहने का मजा ही अलग होगा। यह बात शुभारंभ हेरीटेज के संचालक अभिजर हुसैन-जीवेश पंडाग्रे ने लोगों से अपील करते हुए कही। दरअसल शुभारंभ हेरीटेज द्वारा 27 जनवरी से दो दिवसीय आवास मेले का आयोजन किया जा रहा है। 27 जनवरी को आवास मेले का शुभारंभ सांसद दुर्गादास उईके, विधायक हेमंत खण्डेलवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य शुक्ला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे द्वारा किया जा चुका है।
आवास मेले के पहले दिन हजारों की तादाद में लोगों ने शुभारंभ हेरीटेज के प्रथम फेस का अवलोकन किया तो दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर हो गए। दरअसल यहां के वातावरण और आसपास का क्षेत्र देखकर सभी मंत्र मुग्ध हुए बिना नहीं रहे। शुभारंभ हेरीटेज के प्रथम फेस के लिए सड़क का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। ओपन जिम और पार्क भी लगभग तैयार है। बच्चों के लिए व्यवस्थित झूले भी बन चुके है। यानी कालोनी निर्माण शुरू होने के पहले ही सारी व्यवस्थाएं माकूल कर शुभारंभ हेरीटेज के संचालकों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया है।
15 बैंक देंगे ऋण, विधायक भी खुश
शुभांभ हेरीटेज में दो दिवासीय आवास मेले का रविवार आखरी दिन था। दो दिवसीय मेले में लगभग 30 से अधिक लोगों ने प्लॉट और फ्लैट बुक किए है। यह अपने आप में रिकार्ड है। शुभारंभ हेरीटेज के संचालक अभिजर हुसैन ने बताया कि यहां फ्लैट और प्लॉट बुक कराने वालों को 15 बैंक ऋण देने को तैयार है। आकर्षक स्कीम के साथ लोग इसका फायदा ले सकते है। संचालक जीवेश पंडाग्रे ने बताया कि विधायक हेमंत खण्डेलवाल भी शुभारंभ हेरीटेज की परिकल्पना कर चुके है। उन्होंने कालोनी का अवलोकन करने के बाद यहां बनी अच्छी रोड और नालियों को देखकर सारे बिल्डर्स से कालोनी में इसी तरह सुविधा मुहैया कराने की बात की, ताकि रहने वाले लोगों को कोई परेशानी न हो। सांसद ने भी इसे बैतूल के लोगों के लिए शहर के माहौल से दूर एक अच्छा प्रयास बताया है।





