Betul Crime: सदर सब्जी बाजार से 6 मोबाइल चोरी
Betul Crime: 6 mobile phones stolen from Sadar vegetable market

दो नाबालिगों को भीड़ ने किया पुलिस के हवाले

Betul Crime: (बैतूल)। सदर सब्जी बाजार में एक बार फिर मोबाइल चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। रविवार सुबह बाजार में भीड़ लगने के दौरान लगभग आधा दर्जन लोगों के मोबाइल चोरी हो गए जिसके बाद हंगामा मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक साथ इतने मोबाइल चोरी होने के बाद पूरे बाजार में हड़कम्प मच गया था। लोग मोबाइल चोरों की खोजबीन कर ही रहे थे कि इसी बीच दो नाबालिगों को मोबाइल चोरी करते हुए लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया।
इसी बीच इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गयी। बताया जा रहा है कि दोनो नाबालिगों के पकड़ में आने के बाद गिरोह में शामिल अन्य चोर तुरंत फरार होने में कामयाब हो गए। इस बीच पुलिस ने पकड़े गए अपचारी बालकों को थाने लाया जिनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि बाजार से कुल 6 मोबाइल गायब किये गए हैं। जिसमे से पाढर निवासी सुदामा यादव ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।




