Betul Politics : कांग्रेस में आमला को छोड़ प्रत्याशी लगभग तय

Betul Politics: Congress candidates except Amla almost certain

निशा के लिए कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट तक जाएगी! घोड़ाडोंगरी में राहुल उइके बाजी मारने में हो सकते हैं कामयाब

Betul Politics : (बैतूल)। लंबी जद्दोजहद के बाद कल यानी नवरात्र के पहले दिन कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने की संभावना है। इस सूची में अधिकांश वर्तमान विधायकों के टिकट तय होंगे। कुछ विधायकों के टिकट काटकर नई सूची में चौकाने वाले नाम सामने आ सकते हैं। यदि बात बैतूल जिले की करे तो वर्तमान में केवल दो विधानसभा मुलताई में सुखदेव पांसे और बैतूल से निलय डागा की टिकट सौ प्रतिशत तय मानी जा रही है। भैंसदेही विधायक धरमू सिंह की टिकट तय जरूर है, लेकिन पार्टी यहां जयस से समझौता करती है तो उनकी टिकट पर तलवार लटकना तय है।

घोड़ाडोंगरी में जरूरी भाजपा की महिला प्रत्याशी मजबूत होने के कारण बह्मा भलावी की टिकट होल्ड कर घोड़ाडोंगरी जनपद अध्यक्ष राहुल उइके की लॉटरी लगना तय माना जा रहा है। आमला में डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे की टिकट के लिए कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट तक जाएगी। सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद टिकट उन्हीं को देने का लक्ष्य रखा है। यदि अड़चन हुई तो मनोज मालवे की लॉटरी लग जाएगी।

कांग्रेस में टिकट के लिए भाजपा की तरह ही खींचतान मची है। जिले में केवल मुलताई ऐसी विधानसभा है जहां कांगेे्रस के पास सुखदेव पांसे के अलावा दूसरा नाम स्क्रिनिंग कमेटी के पास गया ही नहीं है। दूसरे विधानसभा की बात करें तो हर जगह से दो से तीन नाम हाईकमान के पास पहुंचे हैं। अब तक टिकट को लेकर कई तरह की सूचियां भी वायरल हुई, लेकिन प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ कह चुके हैं कि 15 अक्टूबर के पहले सूची जारी नहीं की जाएगी। संयोगवश इस दिन शारदेय नवरात्र की शुरुआत हो रही है, कांगेस शुभ मुहूर्त में प्रत्याशियों की सूची जारी करने के मूड में है। वैसे कहा जा रहा है कि जिन प्रत्याशियों को मैदान में उतारना है, उन्हें पहले ही इशारा कर अपने क्षेत्र में प्रचार के निर्देश दे दिए गए हैं। यही कारण है कि बैतूल जिले की अधिकांश सीट पर संभावित उम्मीदवार अपना प्रचार भी कर चुके हैं।

पहली सूची में तीन नाम तय! (Betul Politics)

कांग्रेस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि बैतूल जिले से पहली सूची में तीन विधानसभा प्रत्याशियों के नाम सामने आ सकते हैं। इनमें सुखदेव पांसे मुलताई, निलय डागा बैतूल और राहुल उइके घोड़ाडोंगरी का नाम शामिल हैं। घोड़ाडोंगरी से थोड़ा सा पेच वर्तमान विधायक बह्मा भलावी के कारण फसा है। उनका टिकट काटने से कांग्रेस में गलत संदेश जाएगा, इसलिए पार्टी उनको लेकर संशय में है। इधर भैंसदेही विधायक धरमू सिंह की टिकट भी लगभग तय है, लेकिन जयस की संभावित बगावत के कारण उच्च स्तर पर भैंसदेही के लिए संगठन रणनीति बनाने में जुटा है।

यदि जयस से कांग्रेस का समझौता होता है तो वर्तमान विधायक धरमू सिंह की टिकट खतरे में पड़ जाएगी। समझौते के बाद जयस के जिला अध्यक्ष संदीप धुर्वे को भैंसदेही से टिकट दिए जाने की चर्चा जोर पकड़ रही है। यहां से पहले भी रामू टेकाम का नाम तेजी से उभरा था, लेकिन उनके नाम पर फिलहाल मंथन नहीं होने की खबर है।

आमला ने कांग्रेस की बढ़ाई मुसीबत, अंतिम दौर में फैसला

कांग्रेस से जुड़े सूत्र बताते हैं कि जिले की चार सीटों पर तो कांग्रेस फैसला कर सकती है, लेकिन आमला की बात आने पर गाड़ी अटक जा रही है। दरअसल यहां से प्रशासनिक अधिकारी निशा बांगरे को कांग्रेस उम्मीदवार बनाना चाह रही है, लेकिन उनके इस्तीफे का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। यदि यहां से राहत मिल गई तो ठीक अन्यथा कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट तक इस मामले को ले जाने की तैयारी कर चुकी है। कांग्रेस हर हाल में आमला में मजबूत उम्मीदवार उतारने के लिए नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि तक अवसर तलाश रही है। यदि बांगरे का इस्तीफे का स्वीकार नहीं होता है तो तयशुदा रणनीति के तहत कांग्रेस नेता मनोज मालवे की टिकट फाइनल होना तय माना जा रहा है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button