Betul Samachar: यात्री ने रेल्वे अधिकारियों को भेंजी फोटो, हरकत में आई आरपीएफ
Betul News: Passenger sent photo to railway officials, RPF came into action

अवैध वैंडरों पर कार्रवाई शुरू होने से मचा हड़कंप
Betul Samachar: बैतूल। ट्रेनों में इन दिनों वैंडरों की धमाचौकड़ी देखने को मिल रही है। आरपीएफ द्वारा अवैध वैंडरों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। जब एक यात्री ने अवैध वैंडरों की फोटो और वीडियों बनाकर रेल्वे अधिकारियों को भेजने के बाद हरकत में आई आरपीएफ ने वैंडरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। नागपुर से लेकर इटारसी तक अवैध वैंडरों का बोलबाला देखने को मिल रहा है। जब भी रेल्वे के अधिकारियों का दौरा कार्यक्रम रहेता है उसी समय आरपीएफ सक्रिय नजर आती है। अन्य दिनों में धड़ले से अवैध वैंडरों को ट्रेनों में देखा जा सकता है।
बैतूल से लेकर इटारसी तक जगह-जगह से ट्रेनों में अवैध वैंडरों को ट्रेन में चढ़ते हुए देखा जा सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दो-तीन पहले एक यात्री ने ट्रेन में सफर के दौरान अवैध वैंडरों को ट्रेन में चढ़ते और खाद सामग्री बेचते हुए देखा और फोटो खीची-वीड़ियों बनाएं गए। वीडियो और फोटो रेल्वे के अधिकारियों को भेजे गए। अधिकारियों के निर्देश के बाद बैतूल आरपीएफ सक्रिय हुई और वैंडरों पर कार्रवाई शुरू कर दी। आरपीएफ द्वारा 4 से 5 अवैध वैंडरों को पकड़ने की जानकारी सामने आई है। इसमें भी कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति की है।
स्टेशन से चढ़ते अवैध वैंडर, मुखदर्शक बनी आरपीएफ
बैतूल स्टेशन से अवैध वैंडरों को ट्रेनों में चढ़ते हुए देखा जा सकता है। यह नाजारा आरपीएफ कर्मियों के सामने होता है, लेकिन आरपीएफ द्वारा अवैध वैंडरों पर काई कार्रवाई नहीं की जाती है। कार्रवाई नहीं होने से आरपीएफ शक के कटघरे में है। बैतूल स्टेशनों पर कई ट्रेनों का स्टॉपेज है, ट्रेनों में बारिकी से जांच की जाए तो अधिकतर टे्रनों में वैंडरों को देखा जा सकता है। कई बार रेल्वे अधिकारियों ने आरपीएफकर्मियों को अवैध वैंडरों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।




