Betul News: कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव के सामने डागा-नवनीत में तीखी बहस!

राष्ट्रीय सचिव नायडू की मौजूदगी में हुआ घटनाक्रम, हेमंत वागद्रे से मिलने को लेकर कांग्रेस कार्यालय में चले शब्दबाण

Betul News: बैतूल। रविवार को कांग्रेस अपना स्थापना दिवस मना रही है, इसके ठीक एक दिन पहले कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में शामिल होने के लिए आई राष्ट्रीय सचिव और जिले की प्रभारी ऊषा नायडू की मौजूदगी में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत वागद्रे को सम्मान नहीं दिए जाने को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि- वरिष्ठ कांग्रेस नेता नवनीत मालवीय की जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा से हाट-टॉक हो गई।

हालांकि बात बढ़ने से पहले ही वरिष्ठ नेताओं ने मामला शांत करवा कर जिला प्रभारी की पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत वागद्रे से दस मिनट अकेले में चर्चा करवा दी। हालांकि बैठक में हुए हाट-टॉक को लेकर कांग्रेस की राजनीति में जमकर चर्चा चल रही है।

सूत्र बताते हैं कि शनिवार को गंज स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी की राष्ट्रीय सचिव और जिला प्रभारी ऊषा नायडू, जिला सह प्रभारी सुनील उइके की मौजूदगी में बैठक रखी गई थी। इस बैठक मेें जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा, पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, प्रदेश सचिव समीर खान, पूर्व विधायक धरमू सिंह सिरसाम, ब्रह्मा भलावी समेत कांग्रेस के सभी वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।

सूत्र बताते हैें कि बैठक खत्म होने के दौरान बैठक में मौजूद वरिष्ठ कांग्रेस नेता और प्रदेश प्रतिनिधि नवनीत मालवीय ने जिला प्रभारी ऊषा नायडू को बताया कि जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हेमंत वागद्रे काफी समय से नीचे खड़े हैं, वे आपसे चर्चा करना चाहते हैं। उन्हें सेल्फ रिसपेक्ट दी जाए। इस पर प्रभारी ने कहा कि कहीं पर भी उनसे मुलाकात की जा सकती है।

चर्चा के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष डागा ने नवनीत मालवीय की बात को काटते कहा कि उन्होंने बैठक में शामिल होने के लिए सभी को सूचना दी थी। सेल्फ रिस्पेक्ट की कोई जरूरत नहीं है। वे खुद भी बैठक में आ सकते थे।

इसके बाद नवनीत ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष से कहा कि वे सीनियर है और पुराने समय से राजनीति करते आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान मौजूद पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे ने मामले को संभालते कहा कि किसी से भी कहीं पर भी मिला जा सकता है। ऐसा नहीं होना चाहिए।

गर्माहट के बीच पांसे की इस बात के बाद नवनीत और जिला कांग्रेस अध्यक्ष डागा के बीच का मामला शांत हो गया, लेकिन बैठक में मौजूद कई कार्यकर्ता की मौजूदगी में यह वाक्या होने से सभी हतप्रद रह गए।

हेमंत को मिली तवज्जों, दस मिनट हुई चर्चा

सूत्रों की माने तो जिला कांग्रेस अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता नवनीत के बीच हेमंत वागद्रे से मिलने को लेकर हुए हाट-टॉक के बाद जिला प्रभारी नायडू ने नीचे कार्यालय में मौजूद जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हेमंत वागद्रे से चर्चा करने पहुंची। बताया जाता है कि इस दौरान वहां कांग्रेस नेता हेमंत पगारिया, नितिन देशमुख भी मौजूद थे, लेकिन जिला प्रभारी ने केवल वागद्रे से एकांत में दस मिनट तक चर्चा की।

हालांकि चर्चा का ब्यौरा नहीं मिल पाया है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि वागद्रे ने अपनी बात खुलकर प्रदेश प्रभारी के सामने रखी है। इस संबंध में नायडू से उनके मोबाइल 9110384037 पर चर्चा करने के लिए कई बार काल और मैसेज किया, लेकिन उनका मोबाइल कवरेज में नहीं था।

इनका कहना है…

इस संबंध में कुछ नहीं पता। आपको जानकारी किसने दी, यह बताइए।

निलय डागा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, बैतूल

हमारी पार्टी में कोई मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं। यह हमारी पार्टी का आतंरिक मामला है, जो भी हुआ इसे सार्वजनिक नहीं कर सकता।

नवनीत मालवीय, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button