Betul Accident News: हादसों का मंगलवार: ट्रक में घुसी बाइक से 2 लोगों की मौके पर मौत, अन्य युवक गम्भीर

Betul Accident News: Tuesday of accidents: 2 people died on the spot after bike rammed into truck, other youth serious

2 अन्य हादसों में भी 2 युवक की गईं जान

Betul Accident News: बैतूल। बैतूल से खेड़ी सावलीगढ़ जाने वाले मार्ग पर करबला के आगे ट्रक में बाइक घुस गई। हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। दो अन्य सड़क हादसे हुए है, जिसमें दो लोगों की जान चली गई।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर को जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित खेड़ी सावलीगढ़ मार्ग पर करबला के पास बाइक क्रमांक एमपी 48-जेडबी 7532 ट्रक क्रमांक एचआर 38 – व्हाय 1818 में घुस गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक और घायल युवक झल्लार निवासी होने की जानकारी सामने आई है।

दो अन्य हादसों में भी दो की मौत

दो अन्य सड़क हादसों में भी दो लोगों की मौत हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सड़क हादसे में चिरापाटला निवासी मोनेश पिता गणेश कोल (30) की मौत हो गई। यह हादसा चिरापाटला क्षेत्र में होने की जानकारी सामने आई है। मृतक का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर बडोरा पर दूसरा हादसा सोमवार की रात को हुआ। जहां पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक किसान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रामदीन पिता मच्चा निवासी सोनारखापा उपज बेचने के लिए कृषि मंडी आया था। वापस लौटते समय बडोरा पर अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान रामदीन की मौत हो गई। पुलिस हादसे को लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मृतक का मंगलवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button