Betul News : गंज शराब दुकान का लाइसेंस रद्द करने की तैयारी

Betul News: Preparation to cancel license of Ganj liquor shop

ड्यूटी शुल्की 53 लाख की राशि जमा नहीं की, हो सकते हैं टेंडर रिकॉल

Betul News : (बैतूल)। गंज स्थित आईएजे इंटरप्राइेजेस की स्वामित्व वाली कंपोजिट देशी-विदेशी मदिरा दुकान के संचालक ईशान जायसवाल द्वारा प्रत्याभूत ड्यूटी राशि का 53 लाख का भुगतान जमा नहीं किया गया। राशि जमा नहीं करने के बाद आबकारी विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी कर लाइसेंसधारी को लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी दी है। समय पर राशि न देने के बाद आबकारी विभाग टेंडर रिकॉल भी कर सकता है। वैसे ठेकेदार द्वारा राशि जमा करने के लिए कुछ समय भी दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक गंज क्षेत्र की कंपोजिट देशी-विदेशी मदिरा दुकान का वर्ष 2023-24 का ठेका आईएजे इंटरप्राइेजेस के संचालक इशान जायसवाल को दिया गया है। उनके द्वारा सितंबर माह की द्वितीय पक्ष की न्यूनतम प्रत्याभूत ड्यूटी राशि 53 लाख 55 हजार 156 रुपए निर्धारित राशि जमा नहीं की है। इसकी तिथि 7 अक्टूबर भी बीत चुकी है। इसके बाद 8 अक्टूबर को जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह ने नाराजगी जाहिर करते हुए आईएजे इंटरप्राइेजेस के संचालक इशान जायसवाल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

नोटिस में कहा कि आबकारी आयुक्त मप्र के पत्र क्रमांक 7-ठेका/2023/175 दिनांक 24 फरवरी 2023 की कंडिका क्रमांक 30.1 के अनुसार मदिरा दुकानों के समूह/एकल समूह के लिए परिगणित निर्धारित न्यूनतम प्रत्याभूत ड्यूटी राशि 24 पाक्षिक किश्तों में वसूलना है। इसके बावजूद आईएजे इंटरप्राइेजेस समूह ने माह सितंबर की द्वितीय पक्ष की राशि 53 लाख से अधिक जमा नहीं की है। इसके बाद आबकारी अधिनियम की धारा के अंतर्गत लाइसेंसी ठेकेदार को नोटिस जारी कर चेतावनी दी है कि समय पर राशि न जमा करने पर क्यों न आपकी अनुज्ञप्ति रद्द कर दी जाए।

राशि जमा न होने पर होंगे नए टेंडर (Betul News)

जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह ने बताया कि इस समय आचार संहिता लगी है। गंज के शराब ठेकेदार इशान जायसवाल द्वारा 53 लाख रुपए की राशि जमा नहीं की है। इसकी तिथि भी चार दिन पहले निकल गई है। कुछ समय का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद शासन से अनुमति मांगी जाकर टेंडर फिर से आमंत्रित किए जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। शासन को राजस्व से नुकसान से बचाने का यही बेहतर विकल्प है। उन्होंने बताया कि ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है, जवाब का इंतजार किया जा रहा है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button