Betul District Hospital: सांसद-विधायक के आदेश हवा में, अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा नहीं

Betul District Hospital: MP-MLA's orders in the air, construction work of hospital not completed

150 करोड़ की लागत से बने, नए अस्पताल के काम में अभी भी कई काम बाकी

Betul District Hospital: बैतूल। जिला अस्पताल के सामने बन रहे नवनिर्मित अस्पताल का निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है। अभी भी कई काम बचा है। अभी नए अस्पताल शुरू होने को लेकर और कुछ दिनों का इंतजार करना पड़ सकता है। जिला अस्पताल (Betul District Hospital) के सामने करोड़ों की लागत डेढ़ सौ बिस्तरीय नवनिर्मित अस्पताल का निर्माण हुआ है, जिसमें अभी भी कई काम होना बाकी है। कुछ दिन पहले नवनिर्मित अस्पताल का सांसद दुर्गादास उईके, बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल, आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, नगरपालिका अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर ने निरीक्षण किया था।

विधायक ने 15 जनवरी तक निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए थे, लेकिन यह निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। काम तेजी से चल रहा है, लेकिन काम पूरा होने के लिए और कुछ दिनों का समय लगेगा। नवनिर्मित अस्पताल में महिला चिकित्सा इकाई को संचालित किया जाएगा। इस नवनिर्मित अस्पताल में कई सुविधाएं मौजूद रहेगी। एक ही स्थान पर महिलाओं संबधित जांचों की सारी सुविधाएं उपलब्ध होगी। इस अस्पताल में बिजली फिटिंग, गैस फिटिंग सहित अन्य कामकाज बाकी है। यह अस्पताल का निर्माण होने के बाद लोगों को सुविधाएं होगी। (Betul District Hospital)

Betul Hospital News: निजी हाथों में जाएगी अस्पताल की भोजन शाला

अभी महिला चिकित्सा इकाई ट्रामा सेंटर में संचालित की जा रही है। यहां स्थान कम होने के कारण कई बार असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। अभी अस्पताल बनकर तैयार हुआ है, इसमें डेढ़ सौ बेड की व्यवस्था रहेगी, साथ ही सोनाग्राफी सहित अन्य जांचे भी एक स्थान पर होगी। महिलाओं को इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं होगी।

सीएस ले रहे है निर्माण कार्यो का जायजा Betul District Hospital

सांसद और विधायक के निर्देश के बाद सीएस निर्माण कार्य पर नजर बनाए हुए है। जनप्रतिनिधियों के निरीक्षण के बाद सीएस ने कई बार नवनिर्मित अस्पताल में चल रहे काम का जायजा लिया और जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए है। जनप्रतिनिधियों ने 15 जनवरी तक का काम पूरा करने के निर्देश दिए थे, लेकिन 21 जनवरी आ गई, लेकिन काम पूरा नहीं हो पाया है। अधिकारियों के मुताबिक काम पूरा होने के लिए अभी और समय लगेगा। संभावना जताई जा रही है कि एक माह के भीतर काम पूरा हो सकता है, इसके बाद महिला चिकित्सा इकाई को नए अस्पताल भवन में शिफ्ट करने का काम प्रारंभ कर दिया जाएगा। (Betul District Hospital)

अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा होने के साथ-साथ स्टॉफ की भी व्यवस्था बनाई जाएगी। नए अस्पताल भवन में सुरक्षा गार्ड सहित अन्य स्टॉफ की जरूरत पड़ेगी। अस्पताल में और कितना काम होना शेष रह गया है, इस संबंध में सीएस से संपर्क किया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button