Betul News: Video: पहलवानो ने सीने के ऊपर से बाइक चलाने के साथ दिखाए हैरत अंगेज करतब

Betul News: Wrestlers performed amazing stunts by riding bikes above the chest

Betul News: मुलताई। पवित्र नगरी में भुजारिया पर्व पर अखाड़े निकले। नवयुवक जय बजरंग अखाड़े के पहलवानों के साथ छोटे-छोटे बच्चों ने भी चौक-चौराहों पर हैरत अंगेज करतब दिखाए। रक्षा बंधन के दूसरे दिन अखाड़े निकालने की परंपरा के चलते रविवार दोपहर में शस्त्र पूजन के बाद उत्साह के साथ नेहरू वार्ड में स्थित नवयुवक जय बजरंग अखाड़े के सामने से पहलवान गाजे बाजे से जुलूस निकालकर करतब प्रदर्शन के लिए रवाना हुए। पहलवानों ने गांधी चौक,जय स्तंभ चौक,फव्वारा चौक पर करतब दिखाए।

पहलवानो ने कीलों के ऊपर लेटकर सीने के ऊपर से मोटर साइकिल चलवाई। शरीर पर ट्यूबलाइट फोड़े,तलवार घुमाई। तलवार-लाठी,फरसा,भाला सहित अन्य शस्त्र से आत्मरक्षार्थ प्रदर्शन किया। पहलवान मोहन ढोमने लोहे की खिले पर लेटे और सीने पर पटिया रखी। पटिए पर से पहलवान ऋषि साहू ने हीरो बाइक और महेंद्र साहू ने बुलेट बाइक चलाई। देर शाम तक पहलवानों ने हैरत अंगेज करतब दिखाए।

साहू समाज के बुजुर्गों ने बताया रक्षा बंधन के दूसरे दिन नगर में अखाड़ा निकलने की परपंरा 1947 से शुरू हुई है। देश को आजादी मिलने की खुशी में अखाड़ा निकाला गया था। इसके बाद से हर साल अखाड़ा निकल रहा है। पहलवान नाग पंचमी को शस्त्र पूजन कर अभ्यास प्रारंभ करते हैं।

पहलवानों के करतब देखने के बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही। वही भुजरिया पर्व के अवसर पर शाम में बड़ी संख्या में महिलाएं बाजे गाजे के साथ सिर पर भुजरिया रखकर ताप्ती सरोवर पहुंची और पूजा अर्चना की।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button