Betul Ki Khabar: Video: आधी रात को चौथिया में बारिश के तांडव से मकान ढहा

Betul Ki Khabar: House collapsed due to heavy rain in Chauthia at midnight

18 वर्षीय युवती की दबने से मौत, मां की हालत गम्भीर

Betul Ki Khabar : मुलताई। ग्राम चौथिया में बीती रात भारी वर्षा के चलते एक दर्दनाक हादसा हो गया। अधिक बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढह गया, जिसमें दबकर 18 वर्षीय युवती पल्लवी बिसेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मां श्रीमती नानीबाई बिसेंद्र (40) गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह हृदयविदारक घटना सोमवार तड़के लगभग 4.30 बजे की बताई जा रही है।

देर रात लगातार हो रही बारिश से मकान की दीवारें कमजोर हो गई थीं, जो तड़के अचानक भरभरा कर गिर पड़ीं। हादसे के समय मां-बेटी घर में सो रही थीं। घटना के बाद घायल महिला और मृत युवती को तत्काल मुलताई के शासकीय अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने पल्लवी बिसेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, नानीबाई बिसेंद्र का इलाज जारी है, और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम के उपसरपंच सतीश डोंगरदिये मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि रात्रि में हुई अधिक वर्षा के चलते यह हादसा हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार ने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने भी पीड़ित परिवार की मदद का आश्वासन दिया है और घायल महिला का इलाज कराया जा रहा है। इस दुखद घटना से चौथिया में शोक की लहर फैल गई है। स्थानीय ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश है तथा सभी ने प्रशासन से राहत और मुआवजे की मांग की है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button