Betul Samachar: कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में विस्फोट, 994 रूपए की हुई बढ़ौतरी

छोटे व्यवसायियों की टूटेगी कमर, खाद्य वस्तुओं के बढ़ेंगे दाम

Betul Samachar: बैतूल। मई माह के शुरूआत के पहला ही दिन छोटे व्यवसायियों के लिए परेशानी लेकर आया है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में एकाएक 994 रूपए की बढ़ौंतरी हो गई है। सिलेंडर के दाम बढ़ने से छोटे व्यवसायियों की और कमर टूटने वाली है।

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत से जुझ रहे व्यवसायियों को कुछ दिन पहले से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन मई माह की शुरूआत होते ही एक बार फिर जोरदार झटका लगा है। छोटे व्यवसायियों के लिए व्यवसायिक सिलेंडर खरीदना आसान नहीं होगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 1 मई को सिलेंडर के दामों में 994 रूपए की बढ़ौतरी होने के बाद बैतूल में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 3130 रूपए पर पहुंच गए है।

सिलेंडर के दाम बढ़ने से इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ने वाला है। रेस्टोंरेंट, ढाबों सहित कचौड़ी, समोसे और पोहा-जलेबी और चाय के भी रेटों में बढ़ौतरी होने की संभावना है। व्यवसायियों का कहना है कि सिलेंडर के रेट बढ़ने से खाद्य पदार्थों के रेट बढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

उल्लेखनीय है कि अभी कुछ दिन पहले अमेरिया-इजराई और इरान का युद्ध होने के कारण गैस की किल्लत आ गई थी, इस दौरान कई व्यापारियों द्वारा समोसे-कचोड़ी सहित चाय के रेट बढ़ाऐं थे तो किसी ने कचोड़ी और समोसे का साईज छोटा कर दिया था। अब एक बार फिर दाम बढ़ना तय माना जा रहा है।

शादियों पर पड़ेगा असर

अभी शादियों का सीजन पीक पर है गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से इसका असर शादियों पर भी पड़ेगा। गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने विवाह समारोह और लागत बढ़ने वाली है। कई समारोह में तो गैस भट्टी की जगह लकड़ी के चुल्हों का उपयोग किया जा रहा है। खासकर ग्रामीण अंचलों में लकड़ी के चुल्हे जलते आसानी से देखा जा सकता है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button