Breaking News video : खेड़ीरामोसी में सीमांकन के दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष , मासोद चौकी प्रभारी सहित टीम पर पत्थरों से हमला

कुछ गम्भीर घायलों को इलाज के जिला अस्पताल भेजा, 24 पर मामला दर्ज

मुलताई। (विजय सावरकर )भाजयुमो जिलाध्यक्ष को ग्राम खेड़ीरामोशी में आदिवासियों से भूमि खाली कराना उस समय महंगा पड़ा जब आदिवासियों ने एकजुट होकर भास्कर मगरदे सहित पुलिस पर भी पथराव कर दिया। पथराव में भास्कर मगरदे, मासोद चौकी प्रभारी उप निरीक्षक, दो पुलिसकर्मी ग्राम कोटवार सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

मंगलवार दोपहर में प्रभातपट्टन ब्लाक के ग्राम खेड़ीरामोसी में भास्कर मगरदे की खरीदी गई कृषि भूमि का सीमांकन करने राजस्व अमला पहुंचा था राजस्व अमले के साथ पुलिस टीम भी मौजूद थी। इसी दौरान सीमांकन से नाराज आदिवासियों ने पथराव कर दिया। पथराव में भास्कर मगरदे, एसआई आरएस राजपूत, महिला प्रधान आरक्षक सोनू परमार,आरक्षक कमलेशसिंह ,ग्राम कोटवार मनोज सहित अन्य लोग घायल हो गए।

उपनिरीक्षक श्री राजपूत के सिर में चोट होने पर प्राथमिक इलाज कर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया है। पथराव में ग्राम कोटवार का पैर फैक्चर हुआ है। थाना प्रभारी नरेंद्रसिंह परिहार ने बताया भास्कर मगरदे की सूचना पर पथराव करने वाले नामजद 24 आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने,मारपीट करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button