Betul News: भाजपा के राज में भीमपुर के विवादित बीएमओ को मिला संरक्षण!

Betul News: Bhimpur's controversial BMO gets protection under BJP rule!

कार्रवाई नहीं होने से जिले के कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों की कार्य प्रणाली पर भी उठ रहे सवाल

Betul News: भाजपा के राज में भीमपुर के विवादित बीएमओ को मिला संरक्षण!

Betul News: (बैतूल)। भीमपुर ब्लॉक में स्वास्थ्य सेवाओं और सरकार की जनहितैषी योजनाओं की दुर्दशा हो रही है। भ्रष्टाचारियों ने पीएचसी, सीएचसी केंद्र को भ्रष्टाचार का जरिया बना लिया है। एमपी की शिवराज सरकार ने कायाकल्प योजना के नाम पर पहले तो जमकर वाहवाही लूटी। अब इसी योजना में भीमपुर ब्लॉक में बड़े फर्जीवाड़़े का सच सामने आ रहा है। आरोप लग रहे हैं कि योजना के नाम पर बीएमओ ने जिला स्तर के आला अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर शासकीय राशि की जमकर बंदरबांट की है। स्वास्थ्य विभाग में ही कार्यरत अमले ने जो पोल खोली है, उससे पता चलता है कि बीएमओ ने कायाकल्प सहित अन्य स्वास्थ्य योजनाओं के नाम पर बड़ी वित्तीय अनियमितताओं को अंजाम दिया है। भीमपुर बीएमओ के खिलाफ तमाम शिकायत और भ्रष्टाचार की पोल खोलने के बावजूद उन पर कार्रवाई नहीं होना जिले के कर्तव्यनिष्ठ कलेक्टर की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैै।

किसी संविदा डॉक्टर को बीएमओ जैसा महत्वपूर्ण पद का दायित्व सौंपा जाना ही कहीं ना कहीं जिला स्तर के आला अधिकारियों के भ्रष्टाचार में शामिल होने की पुष्टि कर रहा है। वहीं जीरो टॉलरेंस वाली भाजपा सरकार के राज में किए जा रहे भ्रष्टाचार पर नौकरशाह द्वारा ही पर्दा डालने का काम किया जा रहा है। बीएमओ को संरक्षण प्रदान करने के लिए जिले में अफसरशाही भी हावी है। ऐसे में जीरो टॉलरेंस वाली भाजपा सरकार के राज में सारे नियम, कानून कागजी साबित हो रहे हैं।

पीएस, सीएस के साथ स्वास्थ्य मंत्रालय तक गरमाया मामला

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भीमपुर ब्लॉक के स्वास्थ्य महकमे में हुए भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमित का मामला पीएस, सीएस के साथ स्वास्थ्य मंत्रालय तक गरमाया हुआ है। विवादित बीएमओ डॉक्टर ब्रजेश यादव को रसूखदार भी माना जाता है, क्योंकि संविदा चिकित्सक रहते हुए उन्हें भीमपुर का प्रभारी बीएमओ बनाया गया। जिनकी पूर्व में जिला प्रशासन के आला अधिकारियों तक से शिकायत हो चुकी है उसके बाद उन पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। हेल्थ एक्टिविटी के नाम पर जारी फंड रोगी कल्याण समिति के नाम पर दुरुपयोग करने के मामले में भी स्वास्थ्य विभाग में भूचाल आया हुआ है, आयुक्त के आदेश के बाद भी संविदा चिकित्सा अधिकारी डॉ ब्रजेश यादव को उनकी मूल पदस्थापना पर नहीं भेजना, जिला प्रशासन के अधिकारियों की कार्यप्रणाली को भी कटघरे में खड़ा कर रहा है।

सीएचसी, पीएचसी केंद्र को बनाया कमाई का जरिया

भीमपुर क्षेत्र में आम जनता के लिए सरकार द्वारा चलायी जाने वाली योजनाओं पर भ्रष्टाचार का पलीता लग रहा है, सीएचसी, पीएचसी केंद्र को बीएमओ ने अपनी कमाई का जरिया बना लिया है। इस संबंध अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है और प्रशासन भी मौन है। क्षेत्र के जागरूक नागरिकों की माने तो संविदा डॉक्टर को भीमपुर बीएमओ के प्रभार से शासन की योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन नहीं हो रहा हैं। सैकड़ों हितग्राहियों को सरकार की योजना से वंचित किया जा रहा है। सरकार की मंशानुरूप कार्य नही हो रहा है। सरकार की योजना का दुष्प्रचार हो रहा है। मुख्यमंत्री की अच्छी छवि धूमिल हो रही है। इस क्षेत्र की जनता सरकार को कोस रही। जानकारी यह भी सामने आई है कि भीमपुर ब्लॉक की पात्र हितग्राही 2 सालों से विभिन्न योजना की राशि पाने भटक रही है। भीमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ बीएमओ की कार्यप्रणाली का खामियाजा क्षेत्र वासियों को भुगतना पड़ रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ कर्मचारी इसका ठीकरा वर्तमान सरकार पर फोड़ रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जिला प्रशासन ने नियम विरुद्ध संविदा डॉक्टर को वित्तीय प्रभार देकर शासन की योजनाओं को पलीता लगवाया है, जिसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ सकता है।

शिकायत पर नहीं होती कार्रवाई

बीएमओ की कार्यप्रणाली से त्रस्त अधीनस्थ कर्मचारियों द्वारा कई बार जिला मुख्यालय पर आकर बीएमओ द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार की शिकायत की गई, लेकिन शिकायत के बावजूद नियमों के खिलाफ कोई विभागीय कार्यवाही नहीं की गई। शिकायत के बाद बीएमओ ने इन कर्मचारियों से रंजिश रखते हुए बिना कारण बताओ नोटिस जारी कर वेतन काट दिया गया। कर्मचारियों का कहना है कि बीएमओ की कार्यप्रणाली से वे तंग आ चुके हैं। आर्थिक और मानसिक प्रताड़ना के चलते वे अपने दायित्वों का निर्वहन भी ठीक ढंग से नहीं कर पा रहे हैं। बीएमओ के खिलाफ यदि कोई आवाज उठाता है तो उसको धमका कर चुप करा दिया जाता है।

बड़ा सवाल

  • लगातार शिकायतों के बावजूद क्यों नहीं की जा रही जांच?
  • मामले में जिले के कर्तव्य निष्ठ कलेक्टर क्यों है मौन?
  • स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं के नाम पर कैसे लग रहा पलीता?
  • भ्रष्टाचार का नया तरीका बीएमओ द्वारा किसकी शय पर अपनाया जा रहा?
  • वित्तीय अनियमितताओं में किस-किस की मिली भगत?
  • भीमपुर में भ्रष्टाचार का बोलबाला आखिर कब तक?

इनका कहना…

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button