Betul News: बूंदाबांदी के बावजूद किसानों से शेड के बाहर डलवाई उपज

Betul News: Despite the drizzle, farmers were asked to put their produce outside the shed

तुलावट के नाम किसानों से वसूली वाली गैंग अभी भी सक्रिय

Betul News: बैतूल। मंडी की व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिनों किसानों को परेशानियों से जुझना पड़ रहा हैं। मंगलवार सुबह बूंदाबांदी होने के बावजूद मंडी प्रशासन ने किसानों को शेड के बाहर उपज डालने लगाई। बारिश होने की स्थिति में फसल भिगने से नुकसान भी हो सकता था। मंडी प्रशासन द्वारा किसानों की समस्या पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं। इधर मंडी में तुलावट के नाम पर किसानों से राशि वसूलने वाली गैंग अभी भी पूरी तरह से सक्रिय हैं। उपज तौलने के नाम पर किसानों से खूब उगाही की जा रही हैं।

सोमवार रात से ही मौसम का मिजाज बदल गया हैं। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट भी जारी किया। मंगलवार सुबह जिला मुख्यालय सहित कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हुई। इसके बावजूद भी कृषि उपज मंडी बडोरा में मंडी प्रशासन ने किसानों से उपज शेड के बाहर डलवाई। बारिश को देखते हुए शेड के भीतर उपज डालने की व्यवस्था बनानी थीं, लेकिन मंडी प्रशासन व्यवस्था बनाने में नाकाम रहा। जब तक उपज की तुलाई नहीं हुई, किसानों को यही चिंता सता रही थीं कि कहीं बारिश फसल को खराब ना कर दें। बारिश को लेकर किसान बेहद चिंतित थें।

मंडी प्रशासन को इतना भी समझ नहीं आया कि आसमान में बादल छाएं हैं। कभी भी बारिश हो सकती हैं। बारिश से फसल भीग सकती हैं। बारिश के समय उपज शेड के अंदर डालने की व्यवस्था करनी थीं। किसानों का कहना हैं कि उपज डालने के लिए शेड में जगह नहीं मिलीं। किसानों को मजबूरीवश उपज शेड के बाहर डालना पड़ा। कुछ शेड के भीतर व्यापारी द्वारा खरीदी गई उपज के बोरे रखे थे, जिसके कारण किसानों को शेड में जगह नहीं मिलीं। गनीमत यह रही कि दोपहर तक बारिश नहीं हुई और किसानों ने राहत की सांस लीं।

तौल के नाम पर किसानों से खूब हो रही उगाही

कृषि उपज मंडी में उपज तौलने के नाम पर किसानों से खूब उगाही की जा रही हैं। किसानों से उगाही करने वाली गैंग पूरी तरह से मंडी में सक्रिय हैं। पैसे देने के बावजूद ही उपज को तौला जाता हैं अन्यथा तौल वाले आगे बढ़ जातें। मंडी प्रशासन द्वारा किसानों की समस्या को लेकर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जा रहा। कृषि उपज मंडी में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में किसान उपज लेकर आते हैं। अधिकतर किसानों की यही शिकायत रहती हैं कि तौल के नाम पर किसानों से रूपए लिए जाते हैं। अधिकारियों ने मंडी प्रशासन को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए थे, लेकिन मंडी प्रशासन उगाही करने वाली गैंग के आगे नतमस्तक नजर आ रहे हैं। अभी तक किसानों से पैसे लेने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विधायक, कलेक्टर के निरीक्षण बेअसर

गत दिनों कृषि उपज मंडी का विधायक हेमंत खंडेलवाल और कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने निरीक्षण किया था। इस दौरान मंडी प्रशासन को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए थे। विधायक-कलेक्टर के निरीक्षण के बावजूद मंडी की व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं हुआ हैं। किसान परेशान रहते हैं। विधायक-कलेक्टर के निर्देशों को मंडी प्रशासन द्वारा अनसुना किया जा रहा हैं। नतीजा यह हैं कि मंडी में व्यवस्था नहीं सुधर रही और किसानों से उगाही करने वाली गैंग पूरी तरह से मुस्तैद हैं। मंडी में अव्यवस्थाओं के संबंध में मंडी सचिव केआर अहाके से संपर्क किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button