Betul Politics : अरूण गोठी की अचानक दावेदारी से कांग्रेस में सरगर्मी

Betul Politics: Due to excitement in Congress, illegal Gothi suddenly...

भोपाल में प्रभारी सुरजेवाला और पीसीसी चीफ कमलनाथ से मिले दो सैकड़ा कांग्रेसी

Betul Politics : (बैतूल)। कांग्रेस जब उम्मीदवारों का चयन करने की तैयारी कर रही है, इस बीच बैतूल विधानसभा से कांग्रेस के कद्दावर नेता अरूण गोठी ने अपने समर्थकों के साथ भोपाल पहुंचकर गंभीर दावेदारी जताकर पार्टी में हलचल मचा दी है। समर्थकों ने शनिवार को कांग्रेस के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से मुलाकात कर कहा है कि श्री गोठी लंबे समय से जिले में कांग्रेस का ऐसा चेहरा है, जो सबको साथ लेकर चल रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.दीपचंद और स्व.बिरदी चंद गोठी के परिवार से तालुकात रखते हैं। ऐसे में उनकी दावेदारी वजनदार मानी जा रही है।

शनिवार को श्री गोठी के लगभग दो सैकड़ा समर्थक करीब चालीस से अधिक वाहनों के काफिले के साथ अचानक भोपाल की ओर कूच कर गए। यह खबर बैतूल में कई कांग्रेसियों को नहीं थी, लेकिन जब उनकी मुलाकात भोपाल में प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से हुई। यहा उनके समर्थकों ने दमदारी से श्री गोठी को बैतूल विधानसभा से उम्मीदवार बनाने की बात कही।

प्रतिनिधि मंडल में शामिल पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल तातेड़ और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनू पाल ने नेताद्वेव को बताया कि श्री गोठी का परिवार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से जुड़ा है। बैतूल विधानसभा में सबसे पहले दीपचंद गोठी विधायक भी रहे हैं।

समर्थकों ने सुरजेवाला और कमलनाथ को बताया कि गोठी पिछले तीन वर्षों से विधानसभा के प्रत्येक पोलिंग बूथ पर काम कर रहे हैं। उनके द्वारा एक सशक्त टीम भी बनाई गई है। इसके अलावा सम्यक अभियान के माध्यम से भी लोगों को करीब से जोड़ा है। चालीस वर्ष का लंबा अनुभव श्री गोठी को है। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री स्व रामजी महाजन और सुखदेव पांसे का चुनाव प्रबंधन का महत्वपूर्ण जिम्मा भी संभाला है।

बीते चुनाव में तीन विधानसभा में रहे रणनीतिकार (Betul Politics)

Betul Politics : अरूण गोठी की अचानक दावेदारी से कांग्रेस में सरगर्मीसमर्थकों ने पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश प्रभारी को बताया कि पिछले विधानसभा चुनाव में अरूण गोठी ने मुलताई, घोड़ाडोंगरी और भैंसेदही विधानसभा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते मैनजमेंट संभाला। उनके कुशल मैनेजमेंट का ही नतीजा है कि तीनों विधानसभा में कांग्रेस की बड़ी जीत हासिल हुई है। समर्थकों के मुताबिक विस में हुई जीत में उनका बड़ा हाथ माना जाता है, इसलिए उन्हें बैतूल से उम्मीदवार बनाने पर कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत होगी। इस दौरान बड़ी संख्या में विस क्षेत्र के कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button