Betul Nagar Palika: नपा की कार्रवाई अतिक्रमण हटाने के साथ व्यवस्थापन की नई पहल

सात दिन की तय की मियाद, सख्ती से हटाए जाएंगे अवैध कब्जे
Betul Nagar Palika: बैतूल। शहर की सड़कों पर लंबे समय से फैले बेतरतीब अतिक्रमण को लेकर नगर पालिका ने अब सख्त रुख अपनाते हुए सुनियोजित कार्रवाई शुरू कर दी है। गंज, सदर और कोठीबाजार जैसे प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में एक साथ अभियान चलाया जा रहा है।
खास बात यह है कि इस बार नपा ने सिर्फ अतिक्रमण हटाने तक सीमित न रहते हुए प्रभावित दुकानदारों के व्यवस्थित पुनर्वास पर भी ध्यान दिया है। प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थानों पर दुकानदारों को स्थान देकर उनके व्यवसाय को सुचारु रूप से चलाने की व्यवस्था की जा रही है, जिससे सड़कों को अतिक्रमणमुक्त करने के साथ-साथ रोज़गार भी प्रभावित न हो।
शहर वासियों को मिलेगी राहत, स्थाई होगी व्यवस्था
नपा की इस पहल से शहरवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। लंबे समय से ट्रैफिक जाम, अव्यवस्थित पार्किंग और पैदल राहगीरों की परेशानी जैसे मुद्दे अतिक्रमण के कारण बढ़ते जा रहे थे। यदि यह अभियान सफल रहता है, तो शहर की यातायात व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल सकता है।
हालांकि, इस पूरी कार्रवाई के बीच कोठीबाजार क्षेत्र में एक अतिक्रमण कारी विवाद पर उतारू हो गया था। सीएमओ नवनीत पांडेय के मुताबिक अतिक्रमणकारी अधिकारियों को पेट्रोल डालकर जल जाने की धमकी दे रहा था। लिहाज समझाइश के बाद अतिक्रमणकारियों को अपने कब्जे हटाकर व्यवस्थापन वाली जगह पर जाने के लिए 7 दिन कि मियाद दी गई है।
सीएमओ ने बताया कि, कारगिल चौक पर फुटपाथ पर कई मटके आदि की दुकाने लगी हुई पाई गई जिन्हें समझाइश देकर हटाने की समझाइश दी दी गई है। मियाफ खत्म होने के बाद युद्ध स्तर पर अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही की जाएगी।

क्रियान्वयन और निगरानी पर टिका दारोमदार
कार्यवाही को लेकर एक बड़ा सवाल यह भी खड़ा हो रहा है—क्या यह व्यवस्था स्थायी साबित होगी या फिर पहले की तरह कुछ ही दिनों में हालात पुराने ढर्रे पर लौट आएंगे? शहर में पूर्व में भी कई बार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है, लेकिन कुछ ही समय बाद अतिक्रमण पुन: सड़कों पर फैलते नजर आए।
ऐसे में इस बार की मुहिम की सफलता काफी हद तक इसके क्रियान्वयन और निगरानी पर निर्भर करेगी।कोठीबाजार क्षेत्र में रविवार सुबह से ही हलचल देखने को मिली। नपा द्वारा दुकानदारों को अल्टीमेटम दिए जाने के बाद कई व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपने अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया था। इन दुकानदारों को ज्योति टॉकीज के सामने पानी की टंकी के नीचे स्थान आवंटित किया गया है, जहां फल-फ्रूट, जूते-चप्पल और कपड़ों की दुकानें व्यवस्थित रूप से लगाई जा रही हैं।
हालांकि, कुछ दुकानदारों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि रविवार को बाजार का दिन होने के कारण उन्हें हटाने के लिए समय दिया जाना चाहिए था, ताकि वे नई जगह पर अपनी व्यवस्था ठीक से कर पाते। फिलहाल आने वाले दिनों में इन क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ दुकानदारों का पुनर्वास किया जाएगा।
अब देखने वाली बात यह होगी कि नपा की यह पहल कितनी प्रभावी और टिकाऊ साबित होती है। यदि प्रशासन सख्ती के साथ नियमित निगरानी बनाए रखता है, तो शहर की सूरत बदल सकती है, अन्यथा यह अभियान भी पूर्व की तरह अस्थायी बनकर रह जाएगा।
इनका कहना….
अतिक्रमणकर्ताओं के लिए सभी क्षेत्रों में व्यवस्थापन की जगह चिन्हित की गई है। सभी को 7 दिन की मियाद दी गई है। इस मियाद के अंदर सभी दुकानदार नियत जगह पर अपनी व्यवस्था करेंगे। 7 दिन बाद जो भी अतिक्रमण सड़क पर नजर आएगा उन्हें सख्ती से हटाए जाने की कार्यवाही की जाएगी।
नवनीत पांडेय, सीएमओ नपा बैतूल
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें
👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t
बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com




