Betul Samachar: मिशन स्कूल की जमीन पर चर्च! किसकी अनुमति से बदला परिसर का स्वरूप?

धर्मांतरण की शिकायतों ने बढ़ाई प्रशासन की चुनौती, जमीन से लेकर निर्माण और धार्मिक गतिविधियों तक जांच की मांग

Betul Samachar: बैतूल। सदर स्थित मिशन प्राथमिक शाला परिसर में संचालित हो रही धार्मिक गतिविधियों को लेकर सामने आया मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सकल हिन्दू समाज, हिन्दू जागरण मंच एवं राष्ट्रीय हिन्दू सेना सहित अन्य हिन्दू संगठनों ने मोर्चा खोलते हुए अब कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे को ज्ञापन सौंपकर प्रशासनिक जांच की मांग की है।

शिकायतकर्ताओ ने विद्यालय परिसर की भूमि के स्वामित्व और लीज से लेकर वहां हुए निर्माण, संस्था की वैधानिक स्थिति और कथित धर्मांतरण संबंधी गतिविधियों तक की निष्पक्ष जांच कराने का आग्रह किया है। शिकायत सामने आने के बाद यह सवाल भी उठ रहा है कि जिस परिसर में पूर्व में विद्यालय संचालित होने की जानकारी है, वहां वर्तमान में चर्च निर्माण और धार्मिक गतिविधियों के लिए किन नियमों के तहत अनुमति दी गई?

शिकायत में भूमि के स्वामित्व, लीज की अवधि, भूमि उपयोग में बदलाव और भवन निर्माण की अनुमति से संबंधित अभिलेखों की जांच की मांग की गई है। साथ ही चर्च के संचालन के लिए संस्था का पंजीयन, अग्नि सुरक्षा, विद्युत कनेक्शन तथा अन्य आवश्यक अनुमतियों की भी जांच कराने का अनुरोध किया गया है।

रविवार की गतिविधियों पर भी उठाये सवालशिकायतकर्ताओ ने आरोप लगाया है कि प्रत्येक रविवार को परिसर में लोगों को एकत्रित कर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं तथा कथित धर्मांतरण संबंधी गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें भी सामने आई हैं।

मांग की गई है कि प्रशासन मौके का निरीक्षण कर वास्तविक गतिविधियों की जानकारी जुटाए और यदि धर्म परिवर्तन के मामले सामने आते हैं तो उनकी प्रक्रिया की वैधानिकता की जांच करे। शिकायत में रंगलीन इम्मानुवेल एवं कृष्ण कुमार शेसकर सहित अन्य व्यक्तियों के संबंध में वर्ष 2021 और 2024 में प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी का पुलिस अभिलेखों से सत्यापन कराने की मांग की गई है।

साथ ही जिले की अन्य तहसीलों में कथित रूप से दर्ज शिकायतों और प्रकरणों की भी जांच की मांग उठाई गई है। शिकायतकर्ता ने प्रशासन से सभी बिंदुओं की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने तथा अनियमितता अथवा कानून उल्लंघन प्रमाणित होने पर संबंधित व्यक्तियों या संस्थाओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button