Betul Crime News: कोठी बाजार सब्जी मार्केट में मोबाइल चोर गिरोह सक्रिय

Betul Crime News: Mobile thief gang active in Kothi Bazaar vegetable market

उपभोक्ताओं के जेब से निकल गए दो मोबाइल

source “social media”

Betul Crime News:(बैतूल)। सदर बाजार के बाद अब कोठी बाजार में सप्ताह में दो दिन लगने वाला सब्जी बाजार भी यहां आने वाले लोगों के लिए मुफीद नहीं रहा। बाजार में मोबाइल चोरों का गिरोह सक्रिय हो गया है। रविवार चोरों ने दो उपभोक्ताओं के जेब से महंगे मोबाइलों पर पूरी सफाई के साथ हाथ साफ कर दिया। जिसका पता चलते ही पीड़ित उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। गौरतलब है कि, कोठी बाजार क्षेत्र में थाना रोड पर ही सब्जी का बाजार हफ्ते में दो दिन गुरुवार और रविवार लगाया जाता है।

इस सड़क पर दिन भर पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों का आना जाना भी लगा रहता है बावजूद इसके चोरों के हौसले बुलंद हैं। और इस घटना ने पुलिस के लिए एक नई चुनौती खड़ी कर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सहकारिता विभाग से सेवानिवृत्त युवराज ठाकरे सब्जी लेने बाजार गए थे। इसी दौरान किसी ने सामने की जेब मे रखा हुआ कीमती मोबाइल बड़ी सफाई के साथ पार कर दिया। सब्जी लेने के बाद उन्हें अहसास हुआ कि मोबाइल जेब मे नहीं है तो उन्होंने अपने परिचित को घटना की जानकारी देते हुए अपने ही नम्बर पर फोन किया, लेकिन तब तक मोबाइल का स्विच ऑफ हो चुका था।

वहीं दूसरी घटना सीमेंट रोड निवासी पम्मू के साथ घटित हुई पम्मू का मोबाइल भी अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। दोनों चोरियों की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है। गौरतलब है कि कोठीबाजार सब्जी बाजार में मोबाइल चोरी की शायद यह पहली घटना है। इस घटना को दृष्टिगत रखते कोतवाली पुलिस को बाजार में गश्त बढ़ाने की आवश्यकता है। ताकि ऐसी घटना दोबारा घटित ना हो और बाजार में आने वाले उपभोक्ता भी सुरक्षित तरीके से खरीददारी कर सकें।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button