Betul News: ताप्ती बैराज का प्रेसर वाल्व लीकेज, नपा को लाखापुर से लेना पड़ा पानी

Betul News: Tapti Barrage's pressure valve leakage, Nagar Palika had to take water from Lakhapur

रविवार को माचना डैम से शहर में हुई सप्लाई, कल शाम तक पहुंचेगा पानी

Betul News: बैतूल। गर्मी शुरू होते ही जलसंकट गहराना शुरू हो गया है। हालांकि इस सुगबुगाहट के बीच नगरपालिका ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी है। दरअसल ताप्ती बैराज स्थित इंटक वाल्व का एक प्रेसर वाल्व में शनिवार सुबह से लीकेज आने के बाद बैराज से शहर को मिलने वाली सप्लाई बंद कर दी गई है। रविवार माचना एनीकट से पानी सप्लाई की गई। इसके पहले शनिवार को नगरपालिका ने एतिहात .5 एमसीएम पानी लाखापुर से माचना डैम के लिए छोड़ दिया है। इसी सीजन में नपा ने पहली बार मार्च माह के दूसरे सप्ताह में पानी ले रही है।

नपा सूत्रों की माने तो अब तक ताप्ती बैराज से शहर की सप्लाई जारी है। बैराज में दो एमसीएम से अधिक पानी होने का दावा किया जा रहा है। इतने पानी से मई-जून तक आसानी से पानी की सप्लाई की जा सकती है। हालांकि बारिश के बहाव में कुछ वर्ष पहले बैराज की साइड वाल्व क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे अभी भी कुछ पानी बह रहा है। इस बीच शनिवार सुबह बैराज में लगे एक प्रेसर वाल्व में बड़ा लीकेज आ गया है, इस वजह बैतूल शहर तक आने वाली सप्लाई बाधित हो गई।

बताया जा रहा है कि नपा ने कल से यह सप्लाई बंद कर दी है। प्रेसर वाल्व के रविवार शाम तक सुधरने के बाद सप्लाई शुरू होने की संभावना है। रविवार पूरे दिन नपा की जलशाखा की टीम ने बैराज पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाल्व को सुधारने के लिए तेजी से काम किया। इसके लिए जलशाखा प्रभारी ब्रजेश खानूरकर समेत टीम भी मौके पर गई थी। शाम तक इसकी मरम्मत हो जाएगी।

लाखापुर से लेना पड़ा पानी

ताप्ती बैराज का प्रेसर वाल्व खराब होने के बाद नपा की सांस फूल गई। इसके बाद आनन-फानन में नपा की जल शाखा अमले ने लाखापुर डैम का निरीक्षण किया और यहां से .5 एमसीएम पानी एतिहात माचना एनीकट के लिए छुड़वाया है। शनिवार सुबह11 बजे छोड़ा गया पानी रविवार दोपहर तक भीलावाड़ी तक पहुंच चुका है। पानी के लिए नपाकर्मी रास्ता भी क्लियर कर रहे हैं। सोमवार शाम तक लाखापुर का पानी एनीकट तक पहुंच जाएगा। ऐसी स्थिति में करीब 14 फीट से अधिक ऊंचे एनीकट का जलस्तर फुल हो सकता है। फिलहाल एक दिन की सप्लाई के बाद यहां करीब 8 फीट पानी शेष रह गया है।

रिर्जव पानी रखना नपा की मजबूरी

भले ही प्रेसर वाल्व ठीक होने के बाद सोमवार से ताप्ती बैराज के पानी से नपा जल सप्लाई कर देगी, लेकिन हकीकत यह है कि इसी तरह की तकनीकी समस्या अचानक आई तो शहर के लोगों को पानी की सप्लाई करने के लिए एनीकट का पूरा पेट भरना जरूरी है। मार्च माह के दूसरे सप्ताह में नपा को लंबे समय बाद लाखापुर का पानी लेना पड़ रहा है। हालांकि यह वैक्लपिक व्यवस्था है।

इनका कहना…

बैराज के एक प्रेसर वाल्व में लीकेज आने के बाद शहर में होने वाली यहां से बंद कर दी गई है। रविवार को माचना एनीकट से शहर में सप्लाई की गई है। एतिहात लाखापुर से .5 एमसीएम पानी लेकर एनीकट को फुल करने का प्रयास कर रहे हैं।

ब्रजेश खानूरकर, जलशाखा प्रभारी नपा बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button