Tirange Ka Apman Video : ध्वजारोहण के कुछ घंटे बाद जमीन पर गिरा तिरंगा, कार्यालय में लगा था ताला

अधिकारी बोले- हवा से गिरा राष्ट्रीय ध्वज, अपमान का कोई इरादा नहीं

Tirange Ka Apman Video :  मुलताई। तहसील कार्यालय परिसर स्थित वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय ध्वज शनिवार शाम जमीन पर पड़ा मिला। कार्यालय में ताला लगा होने के कारण मौके पर उसकी सुध लेने वाला कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। जागरूक नागरिकों ने तिरंगे को जमीन पर पड़ा देखा तो इसकी सूचना एसडीएम राजीव कहार को दी। एसडीएम के निर्देश पर कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर तिरंगे को ससम्मान व्यवस्थित कराया।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया था। शाम करीब 4.50 बजे मार्ग से गुजर रहे नागरिकों की नजर कार्यालय के सामने जमीन पर पड़े तिरंगे पर पड़ी। कार्यालय में ताला लगा होने के कारण नागरिकों ने तत्काल एसडीएम को सूचना दी। इसके बाद एसडीएम ने कर्मचारियों को भेजकर तिरंगे को दोबारा व्यवस्थित कराया।

एसडीएम द्वारा सूचना दिए जाने के बाद कार्यालय के प्रभारी अधिकारी अरविंद दुबे भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शाम 4 बजे तक ध्वज व्यवस्थित रूप से फहरा रहा था। इसके बाद तेज हवा के कारण वह नीचे आ गया। हालांकि, मौके पर मौजूद नागरिकों का कहना था कि शनिवार को बारिश तो हुई, लेकिन हवा इतनी तेज नहीं थी कितिरंगा जमीन पर गिर जाए। नागरिकों ने इसे ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय ध्वज की निगरानी में बरती गई लापरवाही से जोड़ते हुए जिम्मेदारी तय करने की मांग की।

कार्यालय में ताला, तिरंगे की सुध लेने वाला कोई नहीं

स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर ध्वजारोहण के बाद कार्यालय में ताला लगा होना और तिरंगे का जमीन पर गिर जाना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। नागरिकों का कहना है कि ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय ध्वज सुरक्षित और सम्मानजनक स्थिति में रहे, इसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों की है। समय रहते किसी कर्मचारी की नजर पड़ जाती तो तिरंगा जमीन पर गिरने की स्थिति नहीं बनती।

इनका कहना

“शाम 4 बजे तक ध्वज ऊपर था। तेज हवा के कारण ध्वज जमीन पर आ गया। मेरे द्वारा तिरंगे का अपमान नहीं किया गया है।”

अरविंद दुबे, प्रभारी वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी, मुलताई

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button