Betul Crime News: आमला में जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, जीटी एक्सप्रेस में पकड़ाई लाखों के गांजे की खेप

पश्चिम बंगाल और ओडिशा के दो आरोपी गिरफ्तार

Betul Crime News: आमला। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में अवैध मादक पदार्थों के परिवहन पर रोक लगाने के लिए जीआरपी द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जीआरपी आमला और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने जीटी एक्सप्रेस से गांजे की तस्करी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक व उप पुलिस महानिरीक्षक रेल भोपाल राहुल लोढ़ा के निर्देश पर आमला रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों की सघन जांच की जा रही थी। जांच के दौरान ट्रेन नंबर 12615 जीटी एक्सप्रेस के जनरल कोच में दो संदिग्ध यात्रियों के हैंड बैग की तलाशी ली गई, जिसमें 8 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 29 हजार रुपए बताई जा रही है।

जीआरपी थाना प्रभारी प्रमोद पाटिल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ताजीम अनवर हुसैन (27) निवासी पश्चिम बंगाल और सलीम कुमार नायक (33) निवासी ओडिशा के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी एसआई प्रमोद पाटिल, उप निरीक्षक श्रीराम पोरते, सहायक उप निरीक्षक अन्नीलाल, प्रधान आरक्षक दिलीप रघुवंशी, आरक्षक संदीप जगदेव, सोनेश राठौर, कुलदीप खलोटे, कमलेश कौशल, प्रदीप उबनारे, आरपीएफ डॉग स्क्वॉड नागपुर और आरक्षक नीरज शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button