Betul Ki Khabar : बैतूल में बारिश बनी काल: रेलवे की बाउंड्रीवॉल ढही, झोपड़ी में सो रहे मजदूर की मलबे में दबकर मौत साथी बाल-बाल बचा

Betul Ki Khabar : बैतूल। गुरुवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश एक मजदूर के लिए काल बन गई। लगातार हो रही तेज बारिश के कारण रेलवे की बाउंड्री वॉल अचानक भरभराकर एक झोपड़ी पर गिर गई। दीवार से सटाकर बनाई गई झोपड़ी उसके मलबे की चपेट में आ गई। हादसे के समय झोपड़ी में सो रहे 27 वर्षीय मजदूर राहुल उइके मलबे में दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी शनि सिंह किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे। उन्हें मामूली चोटें आई हैं।

जानकारी मिलते ही गंज थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान चलाकर मलबे को हटाया गया और राहुल उइके के शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

भरभराकर गिरी बाउंड्रीवाल, मच गया हफकम्प

हादसे के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। गुरुवार रात बैतूल में इस मानसून की अब तक की सबसे अधिक 93.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। लगातार हुई तेज बारिश से कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी, वहीं रेलवे स्टेशन से लगी बाउंड्री वॉल भी कमजोर होकर ढह गई। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि अत्यधिक बारिश के कारण दीवार की नींव कमजोर पड़ गई थी, जिससे यह हादसा हुआ।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे की बाउंड्री वॉल के किनारे कई मजदूर अस्थायी झोपड़ियां बनाकर रहते हैं। ऐसे में इस तरह की घटनाएं भविष्य में भी खतरा पैदा कर सकती हैं। लोगों ने रेलवे प्रशासन से संवेदनशील स्थानों का सर्वे कर आवश्यक सुरक्षा उपाय करने और अस्थायी बस्तियों में रहने वाले लोगों के सुरक्षित पुनर्वास की मांग की है।
फिलहाल पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं प्रशासन भी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए है, ताकि किसी अन्य अप्रिय घटना को रोका जा सके।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button