Video: उफ़नती नदी पार कर रहा युवक बाढ़ में बहा, बाजार से लौटते समय हुआ हादसा
प्रशासन- पुलिस को अब तक खबर नहीं

आमला(दुर्गाप्रसाद जौंजारे)। क्षेत्र में दो दिनों से बारिश हो रही है। इससे नदी- नाले उफान पर आ गए है। इसी बीच क्षेत्र में एक युवक के बाढ़ में बह जाने की खबर से हड़कंप मचा है, लेकिन न तो प्रशासन औऱ न पुलिस के अधिकारियों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक नदी पार करते समय एक युवक की बह जाने की खबर समाने आई है। युवक बाढ़ में बह जाने को लेकर देर रात तक प्रशासन को जानकारी तक नही थी प्रत्यक्षदर्शी राज साहू ने बताया कि थाना क्षेत्र के सोनलताई की बेल नदी पार करते समय इंद्रजीत परमार नामक युवक तेज बहाव में बह गया। वह उफ़नती नदी को पार करते समय बह गया। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि युवक सोनतलाई का रहने वाला है। बाढ़ में बहा युवक जमबाड़ा बाजार करने अपने दोस्तों के साथ बाइक से गया था।
इसी दौरान वापस आते समय बेल नदी में अचानक बाढ़ आ गई। दोस्तों के मना करने पर भी वह नहीं माना और उफ़नती नदी में बाढ़ के बावजूद पैदल पैदल पार करने के प्रयास में बाढ़ में बह गया। उसका अभी तक पता नही चल पाया है। घटना रात 8 बजे की बताई जा रही है, लेकिन देर रात तक प्रशासन को इस बारे में कोई सूचना नहीं है। रात होने के कारण अधिकारियों से भी इन बारे में कोई चर्चा नहीं हो सकी है।