Padma Shri Bashir Badr: पद्मश्री बशीर बद्र के इंतकाल पर बैतूल की पुरानी यादें ताज़ा

सर्किट हाउस में हुआ था गज़़ल के महान शायर का यादगार इंटरव्यू, पत्रकार अनिल सिंह ठाकुर को मिला था खास सम्मान
Padma Shri Bashir Badr: बैतूल। उर्दू के नामवर शायर और पद्मश्री से सम्मानित बशीर बद्र के हाल ही में भोपाल में इंतकाल की खबर से साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई। इसी बीच बैतूल से जुड़ी उनकी एक पुरानी याद भी ताज़ा हो गई है, जब वे एक साहित्यिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहर आए थे।
उस दौरान बशीर बद्र ने स्थानीय साहित्यकारों और गज़़लकारों से मुलाकात की थी। वे बैतूल सर्किट हाउस में ठहरे थे, जहां उनसे मुलाकात का सौभाग्य वरिष्ठ पत्रकार एवं लोकमत समाचार (नागपुर) के तत्कालीन ब्यूरो अनिल सिंह ठाकुर को मिला। इसी मौके पर उनका एक विशेष इंटरव्यू भी लिया गया।

शायराना अंदाज़ में दिए जवाब, पत्रकार हुए कायल
अनिल सिंह ठाकुर बताते हैं कि जब उन्होंने बशीर बद्र से सवाल किए तो उन्होंने अपने ही गज़़लिया अंदाज़ में जवाब दिए, जिसने पूरे माहौल को अदब और शायरी से भर दिया। बड़े शायर होने के बावजूद जिस तरह उन्होंने एक छोटे जिले के पत्रकार को समय दिया और सम्मान दिया, वह अनुभव उनके लिए आज भी बेहद खास है।
यादगार तोहफा और आत्मीय मुलाकात
इंटरव्यू के दौरान बशीर बद्र ने बातचीत से प्रभावित होकर अनिल सिंह ठाकुर को अपनी हस्ताक्षरित (ऑटोग्राफ वाली) किताब भी भेंट की थी। यह मुलाकात केवल एक इंटरव्यू नहीं, बल्कि अदब, तहज़ीब और शायरी की एक यादगार दास्तान बन गई। बशीर बद्र के इंतकाल के साथ ही उनकी यह बैतूल यात्रा और यह आत्मीय मुलाकात लोगों की यादों में फिर से ताज़ा हो गई है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें
👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t
बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com




