Betul News: कलेक्टर ने दिए निर्धारित समय में स्कूल लगाने के निर्देश
Betul News: Collector gave instructions to set up school in stipulated time

लापरवाही बरती तो शिक्षकों पर होगी कार्रवाई
Betul News: बैतूल। कई जगह स्कूल समय पर संचालित नहीं होने की शिकायतों के बाद कलेक्टर एक्शन में आ गए है। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में उन्हें समय पर स्कूल संचालित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश के बाद डीपीसी ने समस्त शासकीय व प्राथमिक शाला के प्रधानपाठकों को समय पर शाला का संचालन करने के आदेश जारी किए है। किसी भी स्कूल में लापरवाही बरती गई तो संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला शिक्षा केन्द्र बैतूल के परियोजना समन्वयक ने जारी किए गए आदेश में बताया कि कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में निर्देश दिए है कि समस्त विकासखंडों की प्रत्येक शालाओं का संचालन प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाए।
शाला संचालन के इस निर्देशों का कढ़ाई से पालन किया जाए। कक्षा 1 से लेकर आठवीं तक के छात्र-छात्राओं के पीएम पोषण योजना के तहत प्रतिदिन मेन्यू अनुसार गुणवत्तापूर्वक मध्यान्ह भोजन का वितरण किया जाए। प्रत्येक शाला में प्रति शनिवार बाल सभा का आयोजन किया जाए और इसमें विद्यार्थियों को शामिल किया जाए। साथ ही विभिन्न रोचक गतिविधियां करवाई जाए। समय अनुसार स्कूलों में प्रतिदिन शालेय गतिविधियां संपन्न कराई जाए। इसका समय चक्र स्कूलों में चस्पा किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को समय की जानकारी मिल सके।
- यह भी पढ़ें : Betul Samachar: सीएम साहब आपकी बैतूल पुलिस महिला विरोधी!
शिक्षकों को 10 बजे उपस्थित होना पड़ेगा स्कूल
जारी आदेश के अनुसार शिक्षकों को भी समय पर स्कूल पहुंचने के निर्देश दिए है। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण अंचलों में देखने में यह आता है कि शिक्षक समय पर स्कूल नहीं आते। कई शिक्षक मनमर्जी से स्कूल पहुंचते है। जिससे पढ़ाई का कार्य भी प्रभावित होता है। अब लापरवाह शिक्षकों को भी चेतावनी दी है कि वे प्रात: 10 बजे हर हाल में स्कूल पहुंचे। समय पर स्कूल नहीं आने वाले शिक्षकों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों द्वारा स्कूल की मॉनीटरिंग की जाएगी, जिसमें देखा जाएगा कि शिक्षक स्कूल समय पर पहुंचते है या नहीं।
समय वितरित हो नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकें
सरकार की तरफ से स्कूलों में मिलने वाली नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों का समय पर वितरण करने के निर्देश जारी किए है। देखने में आता है कि कई स्कूलों में विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकें समय पर वितरित नहीं की जाती और पाठ्यपुस्तकें धूल खाते रहती है। अब इस तरह की लापरवाही नहीं चलेगी। सभी स्कूल के शिक्षकों को समय पर विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें वितरित करने के आदेश दिए है।





