Betul Samachar: बस स्टैंड पर दुकानदारों के बीच विवाद, होटल संचालक घायल

दुकान लगाने को लेकर चाकूबाजी, पुलिस ने सरेटे से हमले की दी जानकारी

Betul Samachar: बैतूल। शहर के कोठीबाजार बस स्टैंड क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब होटल संचालक और जूस ठेला लगाने वाले के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दुकान लगाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते मारपीट और तोड़फोड़ तक पहुंच गया, जिसमें होटल संचालक घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस स्टैंड स्थित न्यायालय कॉर्नर के पास होटल संचालित करने वाले संतोष यादव और जूस ठेला लगाने वाले शेख हासिम के बीच लंबे समय से दुकान लगाने को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह शेख हासिम अपने पिता और भाई के साथ मौके पर पहुंचा, जहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान होटल में रखी कुर्सी-टेबल भी तोड़ दी गई। घायल संतोष यादव ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान शेख हासिम ने उस पर चाकू से हमला किया, जिससे उसके चेहरे पर गंभीर चोट आई है। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों को थाने बुलाया। मामले में पुलिस ने प्राथमिक जांच शुरू कर दी है। हालांकि, कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने चाकूबाजी की घटना से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि संतोष यादव पर चाकू नहीं, बल्कि सरेटे से हमला किया गया है, जिससे उसके चेहरे पर चोट आई है।

पुलिस द्वारा आरोपी शेख हासिम के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है और आगे की जांच जारी है। घटना के बाद बस स्टैंड क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी रही, हालांकि पुलिस की मौजूदगी से हालात जल्द ही सामान्य हो गए। स्थानीय व्यापारियों ने ऐसे विवादों पर सख्ती से कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button