Betul News: मार्च एडिंग का टशन: रजिस्ट्री की स्थिति ठीक नहीं, टैक्स जमा करने उमड़े लोग 

शासकीय कार्यालयों में देर रात तक होगा काम, कल से बढ़ जाएंगे जमीन के दाम

Betul News: बैतूल। 1 अप्रैल से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत हो जाएगी। इसके पहले अधिकांश विभाग बजट को लेकर खासे चिंतित है। बजट का उपयोग न होने पर इसे सरेंडर करना मजबूरी बनेगा, इसलिए राशि का सदुपयोग करने के लिए देर रात तक कार्यालयों में काम जारी है। सबसे अधिक टशन रजिस्टार कार्यालय में देखी गई, क्योंकि 1 अप्रैल से जमीनों की कीमत मनमानी महंगी हो जाएगी, इसलिए रजिस्ट्री करने का काम रात तक जारी रहा। नगरपालिकाओं में वित्तीय वर्ष समाप्ति के अंतिम दिन भी सर्वर बाधा बना, लेकिन लोग कतार में लगकर टैक्स जमा करने के लिए इंतजार कर रहे हैं।

   कल 1 अप्रैल से पूरे देश में कई व्यवस्थाएं बदलेगी। केंद्र और मप्र सरकार के बजट में इसकी घोषणा पूर्व में हो चुकी है। इस लिहाज से शासकीय और अशासकीय स्तर पर बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही है। सरकार ने टैक्स स्लैब में बदलाव करते हुए 12 लाख तक की कमाई पर जीरो टैक्स लागू कर राहत दी है।

टीडीएस लिमिट की सीमा 6 लाख तक बढ़ाकर आम लोगों को काफी राहत देने का प्रयास किया है। अपडेट रिर्टंस भरने के लिए भी अब 48 महीने की मोहलत दी गई है। इसके अलावा कुछ अन्य सुविधाएं भी लोगों को मिलेगी, लेकिन सारे काम 31 मार्च तक पूरे करना होगा। इसी वजह 31 मार्च तक शासकीय दफ्तरों में काम होने की संभावना है।

नपा में 80 प्रतिशत खजाना भरा

नपा में वित्तीय वर्ष की समाप्ति के अंतिम दिन दोपहर तक 80 प्रतिशत खजाना भर चुका है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में नपा ने लगभग 11 करोड़ की राजस्व वसूली का लक्ष्य रखा था। 31 मार्च तक की दोपहर राजस्व वसूली का आंकड़ा 80 प्रतिशत से अधिक पहुंच गया है। चूंकि पिछले एक सप्ताह से इस वर्ष भी सर्वर पूरी तरह ठप रहने से राजस्व वसूली के काम पर काफी असर पड़ा है।

हालांकि वित्तीय वर्ष समाप्ति के 31 मार्च को सर्वर शुरू जरूर हुआ, लेकिन इसकी गति काफी मंथर होने से काम में काफी बाधा आ रही है। नपा द्वारा अंतिम दिन देर शाम तक राजस्व वसूली का काम किया जाएगा। राजस्व वसूली का आंकड़ा 90 प्रतिशत के ऊपर जाने की संभावना है।

प्रापर्टी का कारोबार फ्लाप स्थिति ठीक नहीं

इस बार प्रापर्टी का कारोबार पिछले वर्ष की अपेक्षा काफी दयनीय रहा। 2024-25 में अकेले मार्च माह में 2121 रजिस्ट्री हुई थी, लेकिन इस बार स्थिति ठीक नहीं कही जा रही है। भले ही इस मर्तबा 31 मार्च की दोपहर तक 2429 रजिस्ट्री हुई, फिर भी कारोबार उतना अच्छा नहीं कहा जा रहा। अंतिम दिन रजिस्टार कार्यालय में सन्नाटा पसरा था।

पिछले वर्ष की तरह स्लाट भी अधिक बुक नहीं हो पाए। हालांकि रजिस्टार विभाग ने कुल रजिस्ट्रियों के आंकड़े उपलब्ध नहीं कराए, लेकिन इस बार स्थिति ठीक नहीं कही जा सकती। वैसे विभाग में कुल रजिस्ट्रियों का 113 करोड़ का लक्ष्य रखा था, इसकी अपेक्षा 94 करोड़ 39 लाख की रजिस्ट्रियां हुई। रात तक यह आंकड़ा 96 करोड़ हो सकता है।

वार्डों में 1 अप्रैल से ऐसे रहेंगे जमीनों के दाम

वित्तीय वर्ष समाप्त होते ही कल 1 अप्रैल से शहर में जमीन के दाम भी बढ़ जाएंगे। वर्ष 2026-27 के लिए नई गाइडलाइन के अनुसार 2093 लोकेशन में दरे बढ़ाई गई है। इनमें से 270 लोकेशनों की दरों में कोई बदलाव नहीं हो सका है और 6 लोकेशनों को मर्ज कर दिया गया है। जबकि 26 नई लोकेशनों को जोड़ा गया है। 31 लोकेशनों में दरों को घटाया गया है।

बताया गया कि 1818 लोकेशनों में 0 से 50 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इसी प्रकार 50 से 100 प्रतिशत वाली तीन लोकेशन है और 100 प्रतिशत से ऊपर दो लोकेशन में वृद्धि की गई है। यह दो लोकेशन मुलताई विकासखंड की बताई जाती है। इनमें अंबेडकर वार्ड और पटेल वार्ड शामिल हैं। इस प्रकार कुल 1823 लोकेशनों में दरें बढ़ाई गई है। जिले में 6.46 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button