Betul Ki Khabar: वार्डों में पाइप लाइन बिछाने खोदी जा रही करोड़ों की सड़कें

Betul Ki Khabar: Roads worth crores are being dug to lay pipelines in the wards

नपा लगा रही जनता के पैसों को चूना, पहले बनाई अब खोद रहे

Betul Ki Khabar: बैतूल। शहर की सड़कों की दुर्दशा और नगर पालिका की लापरवाही का ताजा उदाहरण तिलक वार्ड में देखने को मिल रहा है। यहां हाल ही में लाखों रुपए की लागत से बनाई गई सड़कों को नई प्लास्टिक पाइप लाइन बिछाने के नाम पर फिर से मशीनों से बेरहमी से खोदा जा रहा है। सड़कों को पहले तैयार कर फिर उन्हें बिना किसी समुचित योजना और निरीक्षण के खोदना नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। यह वहीं सड़कें हैं जो जनता के टैक्स के पैसों से बनाई गई थी। अब एक बार फिर से उन पर सरकारी धन बर्बाद किया जा रहा है।

न्यू बैतूल स्कूल के पीछे रहने वाले स्थानीय रहवासियों ने बताया कि उन्हें सड़कें खोदने की पहले सूचना नहीं दी गई । कर्मचारी आए और सीमेंट कांक्रीट की सड़क मशीनों से खोदनी शुरू कर दी। कर्मचारियों ने बताया कि प्लास्टिक की नई पाइप लाइन डालने के लिए खुदाई की जा रही है। जबकि सड़क की खुदाई कार्नर से भी की जा सकती थी, लेकिन कहीं सड़क बीच में से खोद दी गईं है। करीब दो फीट गहराई तक खुदाई कर पाइप डाले जा रहे हैं, लेकिन यह साफ नहीं किया गया है कि खुदाई के बाद सड़क की मरम्मत कब और कैसे की जाएगी। इससे न लोगों को असुविधा हो रही है। रहवासी यह जानना चाहते हैं कि आखिर पहले से बनी सड़कों को तोड़ने की मजबूरी क्या थी, और इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? सड़क मरम्मत की जाएगी या नहीं । जनता के पैसों से बनी सड़कें इसी तरह बर्बाद होती रहीं, तो इसकी जवाबदेही कौन लेगा?

4 साल पहले गांधी वार्ड में खोदी सड़क का नहीं किया मरम्मत

आगे पाट पीछे सपाट की तर्ज पर काम कर रही नपा खोदी गई सड़क पुन: रिपेयर करवाएगी इसकी गुंजाइश कम ही है। क्योंकि लोगो को उनके हाल पर छोड़ देना नपा की पुरानी आदत है। करीब 4 साल पहले गांधी वार्ड में थाना रोड को सीमेंट रोड से जोड़ने वाली दो सड़कों को भी पाइप लाइन डालने के लिए इसी तरह खोदा गया था। सड़क रिपेयर किये जाने का आश्वासन भी दिया गया था, लेकिन पाइप लाइन डालकर नपा ऐसी भूली की यह दोनो सड़के आज तक रिपेयर नहीं कि जा सकी हैं। ऐसे में नपा के अधिकारीयों और जनप्रतिनिधियो के प्रति लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

इनका कहना….

अभी मैं मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजन में हूं बाद में चर्चा करता हूं।

सतीश मटसेनिया, सीएमओ नपा बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button