Video – Baretha Ghat Accident: बरेठा घाट पर बड़ा सड़क हादसा: लोडेड ट्रक नहीं देख पाया ट्राला चालक, एक के बाद एक टकराए 3 वाहन

हादसे में बाइक पर सवार महिला की मौत, पति गम्भीर

Baretha Ghat Accident: शाहपुर। (आशीष राठौर)। नेशनल हाईवे-46 स्थित बरेठा घाट पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। घाट के पहले मोड़ पर हुए इस हादसे में एक के बाद एक तीन वाहन आपस में टकरा गए, जिसमें मोटरसाइकिल सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल से भोपाल की ओर जा रहे कुछ वाहन घाट के पहले मोड़ पर सामने से आ रहे एक लोडेड वाहन के कारण रुक गए थे। इसी दौरान पीछे से आ रहा लोडेड ट्रैक्टर-ट्राला मोड़ के कारण आगे खड़े वाहनों को समय पर नहीं देख सका और ब्रेक नहीं लग पाने के चलते उसने पहले मोटरसाइकिल को चपेट में लिया, फिर पीछे खड़ी कार से टकरा गया।

टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल सवार दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हुआ है। शाहपुर टीआई देवकरण डहरिया ने बताया कि हादसे में वाहनों के टकराने से 3 अन्य लोग भी घायल हुए है। सभी को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा जा रहा है।

इधर जानकारी के अनुसार घायल पति बैतूल जिले में पुलिस विभाग में पदस्थ है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची गौ थी औऱ यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

बरेठा घाट पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर एक बार फिर सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की आवाजाही पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button