Betul News: पैरोल पर छुटे आरोपी ने 6 वर्षीय मासूम का किया अपहरण

नर्मदापुरम के आईजी खुद पहुंचे मौके पर, महाराष्ट्र की सीमा पर पुलिस छान रही आरोपी की खाक

Betul News: बैतूल। मुलताई थाना क्षेत्र की महाराष्ट्र की सीमा से लगे खड़गिया जामगांव के रहने वाले एक शातिर अपराधी ने रविवार को पैरोल पर 6 वर्षीय बालिका का अपहरण कर लिया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सोमवार स्वयं नर्मदापुरम के आईजी मिथलेश कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को सर्चिंग कर आरोपी की तलाश करने के सख्त निर्देश दिए है।

जानकारी के मुताबिक खड़गिया जामगांव का रहने वाला एक युवक लंबे समय से गंभीर मामले में जेल में बंद था रविवार को उसे पैरोल मिली थी और वह गांव पहुंचा ही था, कोई भी उसके खतरनाक मनसूबे से वाकिब नहीं था। बताया जाता है कि गांव पहुंचते ही शारित युवक ने बीती रात 6 वर्षीय मासूम का अपहरण कर लिया। यह जानकारी गांव में जैसे ही आग की तरह फैली हड़कंप मच गया। मासूम के परिजनों ने मुलताई पुलिस को घटना की जानकारी दी। मामला गंभीर था इसलिए एसपी वीरेन्द्र जैन को भी अवगत कराया। पुलिस ने अपने स्तर पर ही रात में ही आस-पास के गांव और महाराष्ट्र की सीमा में सर्चिंग कर आरोपी की तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

आईजी भी पहुंचे मौके पर

इधर नर्मदापुरम के आईजी मिथलेश कुमार शुक्ला को भी इस मामले में जानकारी लगते ही सुबह 11 बजे एसपी जैन और अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ मुलताई, आठनेर सहित थानों का पुलिस बल भी मौजूद था, उन्होंने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान को लेकर पुलिस टीम से चर्चा की। महाराष्ट्र के वरूड़, मोर्शी, बेनोडा में सर्चिंग अभियान शुरू किया गया। मुलताई थाना प्रभारी नरेन्द्र परिहार वरूड़ क्षेत्र में सर्चिंग अभियान में जुटे है। वहीं आठनेर पुलिस आस-पास के महाराष्ट्र से सटे शहरों में सर्चिंग कर रही है। वहीं एएसपी कमला जोशी भी महाराष्ट्र की सर्चिंग अभियान का नेतृत्व कर रही है।

पहले भी अपहरण का रह चुका है आरोपी

पैरोल से छुटते ही 6 वर्षीय मासूम का अपहरण करने वाला आरोपी काफी शातिर बताया जाता है। वह पहले भी महाराष्ट्र की एक मासूम के अपहरण का आरोपी रह चुका है। उसके खिलाफ मामला दर्ज है। इस बीच मुलताई क्षेत्र के एक गांव में मासूम के अपहरण की घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस इसे गंभीरता से ले रही है।

इनका कहना…

पैरोल पर छुटे आरोपी ने 6 वर्षीय बालिका का अपहरण किया है। उसे पकड़ने के लिए महाराष्ट्र तक सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। आरोपी को हिरासत में लेकर मासूम को बरामद करने के प्रयास किये जा रहे है।

वीरेन्द्र जैन, एसपी बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button