Betul Congress News: कांग्रेस के पुतले से निकले उपयोग किए निरोध, कार्यकर्ताओं की फूट पड़ी हंसी

पुतले के जलते ही नीचे गिरी आपत्ति जनक सामग्री, जिम्मेदार झांकते रहे बगले

Betul Congress News: सारनी। चाल, चरित्र और चेहरे की बात करने वाली कांग्रेस पार्टी की उस समय मटिया पलीत हो गई। जब प्रदर्शन के दौरान पुतला फूंकते ही उपयोग किए निरोध एक एक कर नीचे गिरने लगे। यह दृश्य देख वहां मौजूद महिला, पुरुष कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। कुछ कार्यकर्ता शर्म से मुंह छुपाते रहे तो, कुछ जलते पुतले से नीचे गिर रहे उपयोग किए गए निरोध की फोटो और वीडियो ग्राफी करते रहें। खास बात यह है कि इस दौरान मौके पर एसडीओपी रोशन कुमार जैन, टीआई रत्नाकर हिंगवे के अलावा महिला व जिला कांग्रेस के कई बड़े दिग्गज पदाधिकारी मौजूद थे।
कांग्रेस पार्टी भले ही अब सफाई में अपना बचाव करने कुछ भी कहे, लेकिन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सारनी में गुटबाजी और आपसी मनमुटाव किस कदर है। इसके प्रत्यक्ष प्रमाण सबके सामने है। इस संपूर्ण घटनाक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष किशोर चौहान कुछ भी कहने से अपने आप को बचा रहे हैं। वहीं पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मोहम्मद इलियास मीडिया से संपर्क साधकर अपनी सफाई में बच्चों की नासमझी बता रहे हैं। खास बात यह है कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा किए गए प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम में ग्रामीण जिला अध्यक्ष हेमंत भी मौजूद थे। ऐसे में ब्लॉक अध्यक्ष पर इस संपूर्ण घटनाक्रम में कांग्रेस पार्टी द्वारा कार्रवाई की जाएगी या नहीं इसको लेकर कार्यकर्ताओं में चर्चा है।

क्या है मामला
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सारणी के अध्यक्ष किशोर चौहान के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद सारणी कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच और कारवाई की मांग है। लेकिन प्रदर्शन के दौरान जलाए जाने वाले पुतले में आग लगते ही उसमें से एक-एक कर 25 से 30 उपयोग किए गए निरोध निकलने से पूरा आंदोलन चाल, चरित्र और चेहरे की बात करने वाली कांग्रेस पार्टी के मुंह पर तमाचा मारने जैसा हो गया। इसमें गलती किसी कार्यकर्ता की हो, लेकिन पार्टी की छवि धूमिल करने में ब्लॉक अध्यक्ष ने कोई कसर नहीं छोड़ी। इस मामले में जब ब्लॉक अध्यक्ष किशोर चौहान से संपर्क साधा तो पहले उन्होंने घर में होना कह कर बात करने से इंकार कर दिया। फिर जब दोबारा कॉल किया तो मोबाइल ही रिसीव नहीं किया।
इनका कहना….
चाल, चरित्र और चेहरे की बात करने वाली कांग्रेस पार्टी के चेहरे से प्रदर्शन के दौरान अपने आप ही नकाब उतर गया है। मर्यादा को तार तार करने वाली ब्लाक कांग्रेस कमेटी को तत्काल भंग करना चाहिए।
रंजीत सिंह, भाजपा नेता, सारनी।
हम सभी प्रदर्शन में व्यस्त थे। बच्चों से 300 रुपए में पुतला बनवाया गया था।
मोहम्मद इलियास, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, कांग्रेस, सारनी।




