Betul Accident News: रानीपुर के पास 2 बाइक भिड़ी, दो लोगों की मौत, तीन घायल

Betul Accident News: रानीपुर। गुरुवार शाम करीब 6.30 बजे रानीपुर स्थित नेशनल हाईवे-46 पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने तेज टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

थाना प्रभारी अरविंद कुमरे के अनुसार, बांका शाहपुर से नंदू खोखरा की ओर जा रही एक मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे। सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों मोटरसाइकिल सवारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान पीयूष उइके (निवासी कुही) और राजेश कोरकू (निवासी बांका शाहपुर) के रूप में हुई है।
घायलों में सुखलाल कोरकू, संतो बाई कोरकू और नंदू (निवासी खोखरा) शामिल हैं। सभी को रानीपुर पुलिस की सहायता से जिला चिकित्सालय भेजा गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।




