Betul Ki Khabar: 22 दिन में 60 आवारा मवेशी गौशाला के हवाले

सुबह की मुहिम में नगरपालिका ने दर्जनभर मवेशी पकड़े

Betul Ki Khabar: बैतूल। नगर में बढ़ती आवारा मवेशियों की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। भले ही नगर पालिका में मुख्य नगर पालिका अधिकारी का पद वर्तमान में रिक्त हो, लेकिन प्रशासनिक व्यवस्था पर इसका खास असर दिखाई नहीं दे रहा है। नपा के कर्मचारी पूरी मुस्तैदी के साथ सड़कों पर उतरकर आवारा मवेशियों की धरपकड़ में जुटे हुए हैं।

 जानकारी के अनुसार पिछले 22 दिनों के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 60 से 70 आवारा मवेशियों को पकड़कर गौशाला भेजा जा चुका है। सोमवार सुबह से एक बार फिर विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें नपा के कर्मचारियों ने सड़कों और मुख्य मार्गों पर घूम रहे करीब एक दर्जन मवेशियों को पकड़कर कड़ाई स्थित गौशाला के सुपुर्द किया।

इस अभियान के चलते शहर के व्यस्त इलाकों में कुछ हद तक राहत महसूस की गई। गौरतलब है कि आवारा मवेशियों को पकड़ना आसान काम नहीं है। यह कार्य न केवल कठिन बल्कि जोखिम भरा भी होता है। मवेशियों को पकड़ने के दौरान वे अचानक दौड़ने या आक्रामक होने लगते हैं, जिससे आम नागरिकों के घायल होने का खतरा बना रहता है। कई बार कर्मचारी खुद भी इनकी चपेट में आकर चोटिल हो सकते हैं।

संसाधनों की कमी

नपा कर्मचारियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती संसाधनों की कमी है। वर्तमान में कर्मचारी केवल रस्सी के सहारे मवेशियों को पकड़ने को मजबूर हैं, जबकि इस कार्य के लिए विशेष उपकरण और प्रशिक्षित टीम की आवश्यकता होती है। पर्याप्त संसाधनों के अभाव में यह अभियान और अधिक प्रभावी नहीं हो पा रहा है।

शहरवासियों का मानना है कि यदि नगर पालिका वास्तव में आवारा मवेशियों की समस्या का स्थायी समाधान चाहती है, तो कर्मचारियों को आधुनिक उपकरण, सुरक्षा साधन और अतिरिक्त स्टाफ उपलब्ध कराना जरूरी है। साथ ही, मवेशी मालिकों पर भी सख्ती बरतने की जरूरत है, ताकि वे अपने पशुओं को खुला न छोड़ें। फिलहाल नपा की इस मुहिम से शहर में कुछ हद तक राहत जरूर मिली है, लेकिन समस्या के पूर्ण समाधान के लिए दीर्घकालिक और ठोस कदम उठाना आवश्यक है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button