Betul News: मेलाघाट में नवनीत मालवीय ने बनाया माहौल
Betul News: Navneet Malviya created atmosphere in Melaghat

कांग्रेस के समन्वयक गांव-गांव घूमकर कांग्रेस के लिए कर रहे प्रचार
Betul News: बैतूल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रतिनिधि और वरिष्ठ कांग्रेस नेता नवनीत मालवीय को महाराष्ट्र चुनाव में जिले की सीमा से सटी मेलाघाट एसटी सीट के लिए समन्वयक बनाया है। पिछले एक पखवाड़े से नवनीत दी गई जिम्मेदारी का निर्वाहन करने के लिए मेलाघाट विधानसभा के जिले की सीमा के सटे गांवों का ताबड़तोड़ दौरा कर रहे हैं। वे परतवाड़ा, चिकल्दरा से लगे दामजीपुरा से लगे धारणी गांव में पिछले दिनों प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की सभा के भी मुख्य किरदार रहे। इसके अलावा मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार की भी पथ्रोट में विशाल आमसभा हुई।
इस सभा में बड़ी संख्या में आदिवासी एवं अन्य समाज के लोग शामिल हुए। नवनीत यहां स्थानीय कांग्रेस नेताओं के साथ टीम वर्क स्थापित कर चुनाव का जबदस्त मैनेजमेंट कर रहे है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष की सभा में जिस तरह भारी भीड़ उमड़ी इससे दोनों नेताओं ने नवनीत के मैनेेजमेंट की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता नवनीत पिछले 25 दिनों से मेलाघाट क्षेत्र में जिले की सीमा से सटे गांवों में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।
उनके चुनाव मैनेजमेंट को लेकर पूर्व में भी वरिष्ठ नेता प्रशंसा कर चुके हैं। पूर्व मंत्री पांसे के कट्टर समर्थक नवनीत को मेलाघाट विधानसभा का प्रभारी बनाकर हाई कमान ने उन पर भरोसा जताया है। नवनीता ने बताया कि मेलाघाट विधानसभा में इस बार कांग्रेस की लहर है। कांग्रेस प्रत्याशी यहां से रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेंगे।




