Betul Samachar: सीएमएचओ की अच्छी पहल: रविवार को आधे दिन खुली रही अस्पतालों की ओपीडी, मरीजों को मिला ईलाज

Betul Samachar: Good initiative of CMHO: OPD of hospitals remained open for half a day on Sunday, patients got treatment

Betul Samachar: बैतूल। रविवार का साप्ताहिक अवकाश होने के बावजूद जिले के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं चालू रहीं और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कार्यालय भी दोपहर तक खुले रहे। दरअसल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज हुरमाड़े ने शुक्रवार को निर्देश जारी किए थे कि रक्षाबंधन का अवकाश 9 अगस्त को होने के कारण 10 अगस्त, रविवार को सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक अस्पतालों में ओपीडी संचालित की जाए और संबंधित कार्यालय खुले रहें। इसका उद्देश्य यह था कि छुट्टी के दिनों में भी मरीजों को उपचार के लिए भटकना न पड़े।

सीएमएचओ के आदेश के बाद रविवार सुबह से दोपहर तक ओपीडी सेवा और दफ्तरों का संचालन सुचारू रूप से हुआ। हालांकि, अस्पतालों में मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम रही। उल्लेखनीय है कि आमतौर पर रविवार और अन्य शासकीय अवकाश के दिनों में ओपीडी सेवाएं बंद रहती हैं और स्वास्थ्य विभाग के दफ्तर भी कार्य नहीं करते। लेकिन इस बार रक्षाबंधन के अवकाश के कारण विशेष व्यवस्था की गई, जिसके तहत रविवार को भी मरीजों को उपचार उपलब्ध कराया गया।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button