Betul Samachar: कोतवाली से लल्ली चौक तक ब्लाक लगाने 7 दिन का अल्टीमेटम

Betul News: 7 days ultimatum to block the road from Kotwali to Lalli Chowk

भोपाल से बुलाए ब्लाक, जाम से मिलेगी अब राहत

Betul Samachar: बैतूल। कोतवाली से लेकर लल्ली चौक तक सड़क निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा हुआ था। सड़क तो लल्ली चौक तक बना दी, लेकिन ब्लाक लगाए जाने के $काम की गति धीमी चल रही थी, जिससे आए दिन लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा था। इस मामले में लोगों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने ठेकेदार को सख्त अल्टीमेटम दिया है। निर्देश दिए गए हैं कि सात दिन के भीतर कोतवाली से लल्ली चौक तक ब्लाक बिछाने का काम हर हाल में पूरा होना चाहिए।

निर्धारित समयसीमा को ध्यान में रखते हुए ठेकेदार ने अब काम की रफ्तार तेज कर दी है। डबल शिफ्ट में मजदूरों को लगाया गया है ताकि समय पर काम पूरा हो सके। इसके लिए भोपाल से विशेष ब्लाक भी बुलाए गए हैं, जिससे काम की गुणवत्ता और गति दोनों में सुधार आए। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर काम का जायजा लिया और ठेकेदार को समयसीमा का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी है।

सड़क के दोनों तरफ भर रहा बारिश का पानी

कोतवाली से लल्ली चौक तक का यह मार्ग शहर का सबसे व्यस्ततम हिस्सा है। रोजाना हजारों वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन ब्लाक न लगने से गड्ढों में पानी भर जाता है। इससे न केवल ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ती है, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। सड़क की ऊंचाई ज्यादा होने से सड़क की दोनो तरफ दुकानों के सामने पानी भर रहा है। सड़क ठेकेदार कपिल शर्मा ने बताया कि, सड़क के दोनों तरफ हैवी ब्लाक लगाए जा रहे हैं। ब्लाक निकल ना पाएं इसके लिए चारों तरफ से सीमेंट कंक्रीट की पैकिंग लगाई जा रही है।

यह साफ है कि तय समय में काम पूरा हो जाता है तो आने वाले दिनों में शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। ब्लाक लगने से सड़क की मजबूती बढ़ेगी और ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी। नगरवासियों ने भी उम्मीद जताई है कि प्रशासन और ठेकेदार मिलकर इस काम को समय पर पूरा करेंगे।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button