Betul Ki Khabar: सुरभि को श्रद्धांजलि देने बड़ी तदाद में खंडेलवाल आवास पहुंचे लोग

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, कई मंत्री और एडीजी भी बैतूल आए

Betul Ki Khabar: बैतूल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमन्त खण्डेलवाल एवं आरडीपीएस स्कूल संचालक ऋतु खण्डेलवाल की दिवंगत सुपुत्री सुरभि खण्डेलवाल को श्रद्धांजलि अर्पित करने मंगलवार को भी उनके निवास पर वीआईपीज का तांता लगा रहा। दोपहर तक प्रदेश भर से पहुंचे जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने खण्डेलवाल निवास पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।विधान सभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने भी सुरभि को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उनके अलावा एडीजी साईं मनोहर भी बैतूल श्रद्धांजलि देने बैतूल आए।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में राज्य मंत्री धर्मेंद्र लोधी संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, विधायक प्रीतम लोधी, लाल सिंह आर्य राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा अजा मोर्चा, कामाख्या प्रताप सिंह, जयसिंह मरावी, शिवनारायण सिंह, जयंत मलैया, गायत्री राजे पवार, रणवीर सिंह जाटव पूर्व विधायक, डॉ. कमलापत आर्य पूर्व विधायक, डॉ. तेज बहादुर सिंह, श्रीकांत चतुर्वेदी, सुरेंद्र सिंह गहरवार, धरमू सिंह उईके पूर्व विधायक, दिनेश अहिरवार पूर्व विधायक, योगेश ताम्रकार महापौर, सतना, राजेश चतुर्वेदी अध्यक्ष, नगर निगम सतना, समीक्षा गुप्ता पूर्व महापौर, ग्वालियर, हितेष वाजपेई पूर्व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता, ज्ञान सिंह गुर्जर जिला अध्यक्ष, राजगढ़, रमेश पोपली पूर्व जिला अध्यक्ष, छिंदवाड़ा, अनुपम चौकसे डायरेक्टर, एलएनसीटी ग्रुप, शरद अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ, मनोज परमार राष्ट्रीय अध्यक्ष, बलाई समाज, पीतांबरा सिंह, पुष्पराज बागरी पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष, सतना, प्रभा बागरी पूर्व जिला पंचायत सदस्य, सतना, विनय झालानी ग्वालियर, एडीजी साईं मनोहर, संदीप चौहान जिला मीडिया प्रभारी, छिंदवाड़ा, राहुल देव ठाकरे अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति, छिंदवाड़ा, कुबेर सूर्यवंशी एवं गोपाल यदुवंशी जिला महामंत्री, युवा मोर्चा, छिंदवाड़ा सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल रहे। इसके पहले देर शाम पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने भी खंडेलवाल आवास पहुंचकर सुरभि को श्रद्धांजलि दी थी।

देखें सभी फोटो 

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button