Betul Ki Khabar: मंडी में तौल के नाम पर हो रही उगाही से विधायक नाराज़ कहा – किसानों की परेशानी अब नहीं होगी बर्दाश्त
Betul Ki Khabar: MLA angry with the extortion being done in the name of weighing in the market, said - the troubles of farmers will not be tolerated anymore

Betul Ki Khabar: बैतूल। बैतूल कृषि उपज मंडी में जारी तौल के नाम पर अवैध वसूली और अव्यवस्थाओं को लेकर अब विधायक की नाराजगी सामने आई है। मंडी में किसानों से अनाज तौलवाने के नाम पर की जा रही 300 से 500 रुपए तक की जबरन वसूली पर विधायक ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ कहा कि यह शोषण अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और विधानसभा सत्र समाप्त होते ही मंडी में सुधार की दिशा में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
किसानों का आरोप है कि मंडी में हम्माल और तुलादारों द्वारा उपज की तौल के लिए उनसे 300 से 500 रुपये तक की उगाही की जा रही है। यह रकम तयशुदा शुल्क से कहीं ज्यादा है और बिना रसीद के ली जाती है। किसानों ने बताया कि जब इस अवैध वसूली का विरोध किया जाता है, तो उन्हें परेशान किया जाता है या फिर तौल में देरी की जाती है।
मंडी सचिव बदलते गए, व्यवस्था जस की तस
किसानों का यह भी कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में कई मंडी सचिव बदले गए हैं, लेकिन व्यवस्था में कोई खास बदलाव नहीं आया। हर बार नई उम्मीदों के साथ सचिव बदलते हैं, लेकिन मंडी की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं होता। वर्तमान सचिव पर यह भी आरोप है कि वे किसानों से राशि वसूलने वाले हम्मालों का पक्ष ले रहे हैं, जिससे किसानों में और ज्यादा नाराजगी है।
विधायक की कड़ी चेतावनी
बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा:किसानों से तौल के नाम पर जो पैसा वसूला जा रहा है, वह पूरी तरह गलत है। मंडी में हो रही यह लूट अब नहीं चलेगी। विधानसभा सत्र समाप्त होते ही मंडी में सुधार को लेकर कड़े कदम उठाए जाएंगे।
इनका कहना….
मैं अभी विधानसभा के कारण भोपाल में हूं। विधानसभा के बाद मंडी की व्यवस्था में सुधार करेंगे।
हेमंत खंडेलवाल, विधायक बैतूल
मैं अभी भोपाल मीटिंग में आया हूं। मंडी मंडी से संबंधित चर्चा मीटिंग के बाद करूंगा।
दिनेश लोखंडे, मंडी सचिव बैतूल




