Betul Samachar: कांग्रेस में 4 ब्लॉक, 6 उप ब्लाकों में अध्यक्ष की नियुक्ति में पांसे-टेकाम को भी महत्व

भैंसदेही में पुराने अध्यक्ष को फिर मौका, शाहपुर-घोड़ाडोंगरी में अनुभवी चेहरों पर भरोसा

Betul Samachar: बैतूल। लंबी जद्दोजहद के बाद कांग्रेस ने शेष बचे 4 ब्लाक और 6उपब्लाक उपाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। इस नियुक्ति में पहली बार कांग्रेस में गुटबाजी के बजाए तालमेल देखने को मिल रहा है। चूंकि क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं की पसंद को महत्व दिया गया है। इसलिए देर रात तक हुई नियुक्ति में कही से भी विरोध के स्वर सुनाई नहीं दिए। चार ब्लाक अध्यक्षों में से केवल भैंसदेही में ही पुराने पंकज सिंह चौहान को रिपिट किया गया है, बाकी शेष ब्लाक अध्यक्ष और उप ब्लाक अध्यक्षों में नए चेहरों को मौका दिया है। हालांकि कुछ जगह पार्टी के पुराने सिपाहसलारों को मौका देकर पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया है।

संगठन समृन अभियान के बाद बीते वर्ष कांग्रेस में व्यापक परितर्वन हुआ। जिा कांग्रेस की बागडोर हेमंत वागद्रे की जगह निलय डागा को सौंपी गई। इस नियुक्ति पर पूरे जिले में जमकर विरोध हुआ। हालांकि अब स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान से इंकार नहीं किया जा सकता है। यह बात इसलिए कही जा रही है क्योंकि जिले के चार ब्लाक और 6 उपब्लाकों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति आठ माह बाद भी जिम्मेदारी किसी नेता को नहीं सौंपी गई। इसके बाद पीछे कहीं न कहीं आपसी खीचतान बताई जा रही है। यही वजह है कि बची नियुक्ति को लेकर लंबा समय लग गया।

इन नेताओं को मिला मौका

प्रदेश कांग्रेस संगठन द्वारा शुक्रवार देर शाम पूरे प्रदेश में 77 ब्लाक और उपब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इसमें बैतूल जिले के 4 ब्लाक और 6 उपब्लाक अध्यक्षों का भी मानोनयन किया गया। इन नियुक्ति में घोड़ाडोंगरी ब्लॉक में हरप्रीत सिंह खनूजा, शाहपुर ब्लाक में पहलवान सिंह ठाकुर, भीमपुर ब्लाक में सियाराम यादव, भैंसदेही ब्लाक में पंकज सिंह चौहान को ब्लाक अध्यक्ष बनाया है। इसी तरह भौंरा उपब्लाक में रूपलाल यादव, चोपना उप ब्लाक में निताई कर, पाढर उपब्लाक में नीरज राठौर, चिचोली ग्रामीण उपब्लाक में सुभाष यादव, दामजीपुरा उपब्लाक में राजकुमार मर्सकोले और हिड़ली उपब्लाक में गोपाल आजाद को अवसर दिया गया है। यह सूची बैलेंस बताईजा रही है।

भैंसदेही में घमासान को अध्यक्ष रिपीट, शेष जगह सामंजस्य

कांग्रेस की ब्लाक अध्यक्ष की सूची में सबसे ज्यादा घमासान भैंसदेही ब्लाक में देखने को मिला था। यहां सुखदेव पांसे के कट्टर समर्थक रामू टेकाम वर्तमान ब्लाक अध्यक्ष पंकज सिंह चौहान के नाम पर अड़े थे। सूत्र बताते हैं कि यहां जिला कांगे्रस अध्यक्ष नए चेहरे को मौका देने के पक्ष में थे। इसी वजह सबसे अधिक खींचतान भैंसदेही में मची। आखिर पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामू टेकाम के कट्टर समर्थक पंकज सिंह चौहान को रिपीट किया है, जबकि जिला कांगे्रस अध्यक्ष भैंसदेही में अशोक अड़लक को अध्यक्ष बनाने के पक्ष में थे। इसी तरह रामू टेकाम अपने क्षेत्र में भीमपुर सियाराम यादव और दामजीपुर उपब्लाक में राजकुमार मर्सकोले की नियुक्ति कराने में सफल रहे। घोड़ाडोंगरी में पूर्व मंत्री पांसे के समर्थक सोनू खनूजा को मौका मिला है। शाहपुर में वरिष्ठ नेता पवन सिंह ठाकुर, चोपना में निताई कार, चिचोली ग्रामीण में सुभाष यादव, हिड़ली उपब्लाक में गोपाल आजाद को डागा समर्थक माना जाता है। वहीं पाढर उपब्लाक के अध्यक्ष नीरज राठौर पांसे-डागा दोनों के करीबी माने जाते हैं।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button