Betul News: कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका, भाजपा के संपर्क में कई नेता और पार्षद

Betul News: Congress may face a big blow, many leaders and councilors are in contact with BJP

विरोध में बैतूल जाकर वरिष्ठ नताओ से मिले भाजपाई, नारायण खातरकर के नाम का जमकर विरोध

Betul News: सारनी।( कालीदास चौरासे)। आर्थिक स्वार्थ, आपसी मनमुटाव और वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा कांग्रेस को भारी पड़ सकती है। अब तक जैसे तैसे मामला शांत रहा, लेकिन अब कई कांग्रेस नेता और पार्षद बगावत पर उतर आए हैं। इतना ही नहीं, कांग्रेस नेता सीधे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के लगातार संपर्क में है। इससे सारनी क्षेत्र में एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। हालांकि कांग्रेस नेताओं की एंट्री से पहले ही भाजपा में विरोध के स्वर गूंजने लगे हैं। कई भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेता और पार्षदों की भाजपा में एंट्री की खबर के बाद ऐतराज जताया है। लेकिन विधायक का खुलकर समर्थन रहने के चलते कोई कुछ नहीं कह पा रहा।

इन दिनों राजनीतिक हलचल में सबसे ज्यादा चर्चा कांग्रेस के तीन पार्षदों का विधायक के संपर्क में रहना है। खबर है कि कांग्रेस सेवादल के ब्लाक अध्यक्ष रहे नारायण खातरकर के साथ तीनों पार्षदों की भाजपा में एंट्री होगी। खबर यह भी है कि मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए तीन नहीं तो एक पार्षद तो भाजपा में शामिल होकर रहेंगे। दरअसल ऐसी बिसात राजनीतिक चाणक्यों द्वारा बिछा दी गई है। इस तरह की खबर इन दिनों चौक-चौराहे पर आम हो गई है। इस खबर ने जहां कांग्रेस के खेमे में बेचैनी बढ़ाई है। वहीं अपनी राजनीतिक प्रतिष्ठा कम होने का अनुमान लगाने वाले भाजपा नेता भी हैं। कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने का तानाबाना फरवरी माह से बुना जा रहा है। जिसे जल्द ही मूर्त रूप दिया जा सकता है।

वरिष्ठ नेताओं से मिला प्रतिनिधि मंडल

कांग्रेस सेवादल ब्लाक अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले नारायण खातरकर और कांग्रेस पार्षदों की भाजपा में एंट्री की खबर लगते ही सारनी का एक प्रतिनिधि मंडल बैतूल में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने पहुंचे और कांग्रेस नेताओं की एंट्री से संगठन पर क्या असर पड़ेगा। इस विषय पर चर्चा की। हालांकि वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस नेताओं की एंट्री पर कुछ खास नहीं कहा। जिससे प्रतिनिधि मंडल का दांव उल्टा पड़ता नजर आ रहा है। दरअसल कहा जा रहा है कि यह सबकुछ विधायक के कहने पर हो रहा है।

कहा जा रहा है कि आमला विधानसभा के सारनी शहर मंडल में विधायक अपनी नई टीम तैयार कर रहे है, ताकि क्षेत्र के जो जरूरी मुद्दे उनके समक्ष नहीं आ पा रहे थे। वह सभी मुद्दे उन्हें नए और पुराने कार्यकर्ताओं से आसानी से मिल सके। ताकि और बेहतर तरीके से क्षेत्रीय मुद्दों का समाधान किया जा सके। लेकिन नई टीम तैयार होने से पुराने कार्यकर्ताओं को अपना महत्व कम होने का अंदाजा है। संभवतः इसीलिए नए सदस्यों की एंट्री से पहले ही पुराने कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने आने लगी है।

कभी भी हो सकती है एंट्री

बैतूल से हरी झंडी मिलते ही कभी भी कांग्रेस नेताओं की भाजपा में विधिवत एंट्री हो सकती है। कहा जा रहा है कि सबकुछ ठीक रहा तो इसी महीने में कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। भाजपा में शामिल होने वाले कांग्रेस नेताओं में पहला नाम कांग्रेस सेवादल के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष नारायण खातरकर का है।हालांकि उनके नाम का सबसे अधिक विरोध हो रहा है। जबकि पार्षदों में दो से अधिक बार पार्षद रहे ऐसे तीन नाम सामने आ रहे हैं। जबकि एक नए पार्षद भी भाजपा में शामिल हो सकता है। लेकिन इन नामों का खुलासा भाजपा में एंट्री के दिन ही होगा। क्योंकि अभी खुलकर कोई सामने नहीं आ रहा। जबकि कुछ नेता अभी से अपने आपको भाजपा कार्यकर्ता मान रहे हैं और बीते दिनों एक कार्यक्रम में भाजपा कार्यालय में भी पहुंचे थे। फिलहाल भाजपा के 22 और कांग्रेस के 12 पार्षद नपा में है। जबकि 2 निर्दलीय पार्षद है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button