Open Gym Betul: पुलिस ग्राउंड में लगे जिम के कई उपकरण बदहाल

सुबह घूमने आने वाले लोगों को रहना पड़ रहा एक्सरसाइज से वंचित

Open Gym Betul : बैतूल। शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों में शामिल पुलिस ग्राउंड एक समय लोगों के लिए स्वास्थ्य और फिटनेस का केंद्र माना जाता था।

यहां सुबह-शाम बड़ी संख्या में लोग टहलने, दौड़ लगाने और जिम उपकरणों के माध्यम से व्यायाम करने पहुंचते थे, लेकिन वर्तमान स्थिति यह है कि पुलिस ग्राउंड पार्क के पास लगाए गए जिम उपकरण बदहाली का शिकार हो चुके हैं। उपकरण खराब होने के कारण सुबह घूमने आने वाले लोग एक्सरसाइज नहीं कर पा रहे हैं और मायूस होकर लौटने को मजबूर हैं।

जानकारी के मुताबिक खेल विभाग द्वारा कुछ वर्ष पूर्व आमजन को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ओपन जिम के उपकरण लगाए गए थे। शुरुआत में इनका काफी उपयोग हुआ और युवा, बुजुर्ग, महिलाएं सभी नियमित रूप से यहां व्यायाम करने पहुंचते थे। लेकिन समय के साथ रखरखाव के अभाव में अधिकांश उपकरण खराब हो गए हैं। कहीं हैंडल टूटे हुए हैं तो कहीं मशीनें जाम होकर चलने लायक नहीं बची हैं।

नट बोल्ट हो गए ढीले, चोट लगने खतरा

सुबह टहलने आने वाले वरिष्ठ नागरिकों का कहना है कि वे डॉक्टर की सलाह पर नियमित एक्सरसाइज करने यहां आते हैं, लेकिन उपकरण खराब होने से उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है। कई लोगों ने बताया कि शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस सुधार नहीं किया गया है। जिम उपकरणों पर जंग लग चुकी है, बोल्ट-नट ढीले हो गए हैं, जिससे चोट लगने का खतरा भी बना रहता है।

स्थानीय युवाओं का कहना है कि पुलिस ग्राउंड जैसे प्रमुख स्थान पर इस तरह की लापरवाही प्रशासन की उदासीनता को दर्शाती है। यदि समय रहते उपकरणों की मरम्मत और नियमित देखरेख की जाए तो बड़ी संख्या में लोग इसका लाभ उठा सकते हैं।

ओपन जिम न सिर्फ लोगों को फिट रहने में मदद करता है, बल्कि महंगे जिम की फीस वहन न कर पाने वालों के लिए यह एक बेहतर विकल्प भी है। नागरिकों ने मांग की है कि नगर पालिका और संबंधित विभाग इस ओर जल्द ध्यान दें। खराब उपकरणों की मरम्मत या नए उपकरण लगाए जाएं और उनके रखरखाव के लिए जिम्मेदार अधिकारी तय किए जाएं।

साथ ही समय-समय पर निरीक्षण की व्यवस्था हो, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने। यदि जल्द सुधार नहीं किया गया तो यह ओपन जिम पूरी तरह अनुपयोगी हो जाएगा और लोगों की स्वास्थ्य संबंधी उम्मीदें टूट जाएंगी। पुलिस ग्राउंड जैसे सार्वजनिक स्थल पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है, ताकि शहरवासी स्वस्थ और सक्रिय जीवन जी सकें।

इनका कहना है….

जिम उपकार खबर हो गए है तो मैं इसे दिखवाता हू। जल्द सुधार कार्य किया जाएगा ताकि लोगो को सुविधा मिल सके।

ब्रजगोपाल परते प्रभारी सीएमओं नगर पालिका बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button