Betul Samachar: Video: भैंसदेही में माचना पर जेसीबी से उतारकर खुलेआम खनन

Betul News: Open mining by unloading JCB at Machana in Bhainsdehi

ट्रैक्टरों में भरकर मुरम की अवैध खुदाई, नींद में सोया खनिज विभाग

Betul Samachar: बैतूल। एक बात तो साफ हो गई है कि जिले की कीमती खनिज संपदा का दोहन विभाग की लापरवाही से ही माफिया कर रहे हैं। अमला न होने का बहाना पुराना है, इसी का फायदा उठाकर माफिया नदी-नालों में खुलेआम जेसीबी और ट्रेक्टर उतारकर खनन करने से नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामला जिला मुख्यालय से सटे भैंसदेही(खेड़ली) में सामने आया है।

यहां माचना नदी पर माफिया रिंकू ने अपनी जेसीबी और ट्रेक्टर नदी पर उतारकर कई दिनों से खनन कर रहा है, लेकिन खनिज विभाग को मुख्यालय से सटे ग्राम से खनन की भनक तक नहीं लगी। चौकाने वाली बात यह है कि क्षेत्र के लोगों ने खनिज विभाग को इस अवैध खनन की सूचना भी दी, लेकिन आज तक कोई भी अधिकारी-कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।

जानकारी के मुताबिक भैंसदेही में पिछले कई दिनों से माफिया रिंकू पटेल ने माचना नदी से सटे क्षेत्र में जमकर खनन शुरू किया है। ग्राम वाले यह तमाशा आंखों से देख रहे हैं, लेकिन माफिया की दबंगई के कारण कुछ बोल नहीं पा रहे हैं। हालांकि कुछ जागरूक ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी खनिज विभाग को भी दी, लेकिन तीन दिनों में कोई भी अधिकारी-कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि खनन माफिया को कहीं न कहीं विभागीय अधिकारियों से संरक्षण मिला है, अन्यथा अब तक दर्जनों वाहन माचना से अवैध मुरम खनन करते हुए पकड़ा जाते।

खुलेआम जेसीबी और ट्रेक्टर नदी में उतारे

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रिंकू ने माचना नदी में पानी न आने पर सटे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध खनन शुरू किया है। इसके लिए बकायदा एक जेसीबी नदी में उतार दी है। जेसीबी से हर दिन आधा सैकड़ा ट्रेक्टर मुरम खुलेआम खोदी जा रही है। प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो अल सुबह मुरम खनन का काम शुरू होता है। यह सिलसिला सुबह 10 बजे तक जारी रहता है। ग्रामीण आवाजाही होने के बाद भी माफियाओं और उसकी टीम सबकी आंखों के सामने खनन करने से नहीं चूक रही है।

बताया तो यह भी जा रहा है कि कुछ ग्रामीणों ने खनन का विरोध किया तो उन्हें धमकाया भी गया। हालांकि कुछ जागरूक लोगों ने इस बारे में खनिज विभाग को जानकारी दी थी, लेकिन किसी भी अधिकारी के नहीं पहुंचने से रविवार सुबह तक अवैध खनन का काम जोरो से चल रहा है। इससे साफ जाहिर है कि खनिज विभाग बैतूल शहर और आसपास के क्षेत्रों में ही खनन की कार्रवाई को लेकर किस तरह से ढुलमुल रवैया अपना रहा है।

इनका कहना….

मुझे आपके माध्यम से जानकारी मिली है। शीघ्र ही भैंसदेही में टीम भेजकर अवैध उत्खनन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। वीडियो और फोटो में उपलब्ध जेसीबी और ट्रेक्टर को भी चिन्हित करेंगे।

मनीष पालेवार, उपसंचालक, खनिज बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button