Betul News: खुलेआम घूम रही थी विधायक लिखी कार, नाराजगी के बाद की जब्ती की कार्यवाही, सांझवीर की खबर के बाद जागा पुलिस विभाग

Betul News: Car with MLA written on it was roaming freely, seizure action was taken after displeasure, police department woke up after Sanjveer's news

भाजपा के कई जिम्मेदारों के वाहनों पर भी लगे हुटर और पद, इन पर भी होगी कार्यवाही?? आप भी ऐसे वाहनों के भेजिए फ़ोटो

Betul News: बैतूल। पुलिस ने सोमवार को प्रेसनोट जारी कर दावा किया कि विधायक लिखी मारूति कंपनी की एक्सल-6 वाहन को जब्त किया है। हकीकत यह है कि यह वाहन पूरे शहर के अलावा पूरे जिले भर में विधायक लिखकर धमाचौकड़ी मचा रहा था, लेकिन न तो पुलिस विभाग और न ही परिवहन विभाग ने इस पर कार्रवाई करने की जहमत उठाई। विधायक लिखी इस कार के चालक द्वारा दबंगई दिखाकर पूरे जिले में कमजोर वर्ग के लोगों को धौंस दी जा रही थी। पूरा मामला सांझवीर टाईम्स में मय फोटो के प्रकाशित होने के बाद बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जमकर नाराजगी जताई और एसपी से वाहन को जब्त करने के निर्देश दिए। उनके अलावा घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके ने भी इस मामले में नाराजगी जताई थी। पुलिस ने इस कार को जब्त कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

यह कोई पहला मौका नहीं है जब बैतूल जिले में विधायक समेत सत्तारूढ़ पार्टी के कई जनप्रतिनिधियों के वाहनों पर हुटर और पद लिखे हुए हैं। कई बार पुलिस ने अभियान चलाकर ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की, लेकिन सत्तारूढ़ पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा रौब झाड़कर दोबारा अपना पद और हुटर लगवा दिए। नियमों को तोड़कर यह वाहन सरकारी दफ्तरों में अधिकारियों और पार्टी कार्यालय की बैठकों में शामिल हो रहे हैं, लेकिन किसी ने कार्रवाई नहीं की है। यही वजह है कि जिले में हजारों वाहनों पर पद के साथ हुटर लगे हैं। यह खुद ही मोटर व्हीकल नियमों पर कार्रवाई न होने से मुंह चिढ़ा रहा है। संबंधित थाना क्षेत्रों और यातायात पुलिस को चैलैंज देकर यह वाहन उनकी आंखों के सामने से निकल रहा है।

सांझवीर ने आंखे खोली तो की कार्रवाई

सांझवीर टाईम्स ने हाल ही में मारोती कार क्रमांक एमपी 09- डब्ल्यूएच-7010 पर विधायक की नेमप्लेट लगकर शहर में खुलेआम घूमने संबंधित समाचार प्रकाशित किया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया था कि संबंधित वाहन चालक अपने आप को घोड़ाडोंगरी विधायक के पुत्रों का खास बताकर वाहन पर नेमप्लेट लगाकर घूम रहा है। सांझवीर की खबर के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक अमले में जमकर हड़कंप मचा। खबर है कि बैतूल और घोड़ाडोंगरी विधायक ने इस मामले में नाराजगी जताई और एसपी को उक्त वाहन से नेमप्लेट और हुटर हटाने के तत्काल निर्देश दिए।

पुलिस इस वाहन को तलाश कर रहा था, लेकिन सांझवीर ने वाहन चालक और निवास स्थान की जानकारी दी तो हरकत में आई यातायात और कोतवाली पुलिस ने इस वाहन को जब्त कर धारा 204, 185(4) मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। इसके बाद पुलिस ने अपील की है कि बिना वैध प्राधिकरण के शासकीय पदनामों का उपयोग न करते हुए वाहनों पर अब हुटर न लगाए। ऐसे वाहनों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

क्या भाजपा ने अपने पदाधिकारियों को देगी सबक?

यह मामला सुर्खियों में आने के बाद सांझवीर टाईम्स के पास जिले भर से भाजपा के जिम्मेदार पदाधिकारियों के वाहनों पर नेमप्लेट और हुटर लगे होने की जानकारी लोगों ने सांझा की है। सौ टके का सवाल यह है कि सत्तारूढ़ पार्टी के अधिकांश पदाधिकारियों ने नियम के विरूद्ध मंडल अध्यक्ष से लेकर उपाध्यक्ष, मंत्री, जिला पदाधिकारियों ने अपने वाहनों पर पद के अलावा हुटर लगा रखे हैं। अब बारी भाजपा की है कि वे अपने जिम्मेदार पदाधिकारियों को इस संबंध में नसीहत देगी?

सैकड़ों वाहनों पर जिले भर से वाहनों पर पद और हुटर लगाने की सूचना के बाद सांझवीर टाईम्स भी लोगों से अपील करता है कि पदनाम और हुटर वाले वाहन आपको दिखे तो 9425381589 पर भेजें, इसे प्रकाशित कर भाजपा के जिम्मेदार लोगों तक बात पहुंचाई जाएगी। इस संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार से उनके मोबाइल 9300426322 पर काल किया, लेकिन उन्होंने मोबाइल रिसीव नहीं किया।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button